
– अवैध कब्जेदारों में मचा हड़कंप।– मुक्त भूमि की कीमत साठ करोड़ रूपये से ज़्यादा आंकी गई है।– एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा का सरकारी भूमि से कब्ज़ा मुक्त करने का अभियान जारी रहेगा।
– नाहिद खान
किच्छा – सरकारी और बंजर ज़मीनो पर सालो से कुंडली मार कर बैठे लोगो की अब खेर नहीं है, एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने मूसलाधार बारिश में धाधा गॉव की करोडो रूपये मूल्य की 70 एकड़ सरकारी ज़मीन को कब्जेदारों से कब्ज़ा मुक्त कराकर कब्ज़ा ले लिया है। एसडीएम की इस कार्यवाही से अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मचा हुआ है। यह कार्यवाही एसडीएम द्वारा जिलाधिकारी उदय राज सिंह के निर्देश पर की गई है।

आपको बता दे कि पहले रही सरकारी ज़मीनो को प्रभावशाली लोगो द्वारा खुर्द बुर्द करके उनको व्यक्तिगत उपयोग में लाकर दुरूपयोग किया जा रहा था तथा कथित आदेशों से अपने नाम दर्ज करा लिया था। अब ऐसी सरकारी ज़मीनो को चिन्हित करके कब्ज़ा मुख्त करने का प्रशासन ने अभियान छेड़ रखा है।
किच्छा क्षेत्र में एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा द्वारा पूर्व में भी सिचाई विभाग और जिला पंचायत की पुराने अस्पताल की ज़मीनो पर बनी अवैध संरचनाओं को गिराकर कब्ज़ा मुक्त कराया था।

एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि धाधा गॉव में पूर्व में दर्ज सरकारी और बंजर भूमि के रूप में दर्ज 70 एकड़ भूमि को खुर्दबुर्द करते हुए विभिन्न नामो में दर्ज कराया गया था। नाम दर्ज कराने की आदेशों को विभिन्न न्यायालयों में फ़र्ज़ी माना गया था। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) द्वारा उक्त भूमि को मूल नवीन परती के रूप में दर्ज करने भौतिक कब्ज़ा लेने के निर्देश दिये गए थे।
—————————————————————————————————————————————–
जिले भर में चलेगा कब्ज़ा मुक्त अभियान : जिलाधिकारी

जिलाधिकारी उदय राज सिंह का कहना है कि सरकारी ज़मीन पर कब्ज़ा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। सरकारी ज़मीन को कब्ज़ा मुक्त करने का अभियान चलता रहेगा।
——————————————————————————————————-

एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर क्षेत्र में सरकारी खुर्दबुर्द की गई ज़मीनो को रेस्टोर किया जायेगा। ऐसी ज़मीनो का चिन्हीकरण किया जा रहा है। जिसमे सीलिंग,सिचाई,बंजर एवं अन्य सरकारी प्रकृति की ज़मीनो शामिल है। इन पर से भी अवैध कब्ज़ा हटाकर सरकार में निहित किया जायेगा। सरकार के लिए लेंड बैंक बनाने का काम किया जायेगा। जिससे सरकारी योजनाओ में उक्त भूमि का उपयोग किया जा सके। मौके पुलिस प्रशासन की टीम,चौकी प्रभारी धीरेंद्र कुमार पंत एवं तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी, सहायक चकबंदी अधिकारी संदीप कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था।





















