– हिमांशु तिवारी, फिल्म एडिटरफिल्म रिव्यू – ‘सरफिरा’
बैनर – 2डी मनोरंजन अबुदांतिया एंटरटेंटमेंट केप ऑफ़ गुड फिल्म्स
प्रोड्यूसर – सूर्या, ज्योतिका, विक्रम मल्होत्रा, अरुणा भाटिया
एक्टर – अक्षय कुमार, राधिका मदान, परेश रावल, सीमा विश्वास, सौरभ गोयल, सूर्या, प्रकाश बेलवाड़ी आदि
डायरेक्टर – सुधा कोंगारा
राईटर – सुधा कोंगारा, पूजा तोलानी, शालिनी उषा देवी
गीतकार – मनोज मुंतशिर, श्लोक लाल, तनिष्क बागची
समय – 2 घंटा 35 मिनट
रेटिंग – 4/5 



मुंबई – अभिनेता अक्षय कुमार की कल रिलीज़ हुई फिल्म ‘सरफिरा’ को लेकर दर्शको की मिली जुली प्रतिक्रिया आ रही है। इस फिल्म से अक्षय कुमार ने अपनी धमाकेदार वापसी की है। यह एक तमिल फिल्म ‘सोराररई पोटरू’ का हिंदी रीमेक फिल्म है जो साऊथ के एक बिजनेसमैन कैप्टन जी आर गोपीनाथ की वास्तविक कहानी पर आधारित है। जिन्होंने देश में सस्ती एयरलाईन ‘एयर डेक्कन’ बनाने की शुरुआत की थी।

फिल्म की कहानी महाराष्ट्र के एक गॉव से शुरू होती है, अभिनेता अक्षय कुमार फिल्म में (वीर म्हात्रे) के किरदार में नज़र आते है। फिल्म में उनकी भूमिका कुछ अलग कर दिखाने की है और वो समाज के दबे कुचले लोगो और निर्धनों के लिये कुछ करने का ज़ज़्बा रखता है। वीर म्हात्रे इंडियन एयरफोर्स ज्वाइन करता है। इसी बीच उसके पिता की तबियत खराब हो जाती है।
कहानी की शुरुआत मार्मिक होती है अपने पिता से मिलने वीर म्हात्रे निकलता है, लेकिन उसके पास महंगी टिकट खरीदने के पैसे नहीं होते है। जिससे वो समय पर घर नहीं पहुंच पाता है और उसके पिता का स्वर्गवास हो जाता है। यही से सस्ती एयरलाईन शुरू करने का वीर म्हात्रे प्रण लेता है। पूरी कहानी इसी के इर्दगिर्द बनी गई है।

पहले से ही एयरलाईन चलाने वाले बिजनेसमैन परेश गोसवामी (परेश रावल) वीर म्हात्रे की राह में काफी परेशानी खड़ी करते है, लेकिन वीर अपने दोस्तों सैम (सौरभ गोयल) और अन्य के साथ संघर्ष करता है।
अक्षय कुमार और फिल्म के सभी कलाकारों ने काफी अच्छी एक्टिंग की है। इमोशन सीन में तो दर्शको को भी आँखे नम करा दी है। इस फिल्म से अक्षय कुमार ने दिखा दिया है कि उनकी एक्टिंग में अभी दम है। वीर म्हात्रे (अक्षय कुमार) की पत्नी की भूमिका में रानी (राधिका मदान) ने अच्छा अभिनय किया है।

‘सरफिरा’ फिल्म में सौरभ गोयल की एक बेहतरीन भूमिका है
मेरे फिल्म अभिनेता सौरभ गोयल के परिवारिक रिश्ते है, सरफिरा फिल्म को देखकर और उसकी समीक्षा करने से पहले बड़े भाई जैसे सौरभ गोयल की एक्टिंग देखकर मन खुश हुआ। बड़े बैनर और सुपरस्टार अक्षय कुमार जैसे अभिनेता के सामने एक्टिंग करना आसान नहीं है। सौरभ गोयल ने परिवार का, उत्तराखंड का ही नाम रोशन नहीं किया है बल्कि वो अब स्थापित अभिनेता बन गये है, उन्हें सरफिरा फिल्म की कामयाबी की ढेर सारी शुभकामनाये।
—————————————————————————————————————–
सबसे अच्छी बात यह है कि तमिल की मूल फिल्म बनाने वाली फिल्म की डायरेक्टर सुधा कोंगरा प्रसाद ने ही इस फिल्म का डायरेक्शन किया है। उन्होंने काफी अच्छे से फ्लैशबैक की कहानी को दर्शाने की कोशिश की है और वो उसमे कामयाब भी हुई है।
हालांकि फिल्म में तीन गाने भी है, लेकिन गीत और संगीत दमदार नहीं है। इसकी कमी खलती है। थोड़ी से मेहनत कर अच्छे गाने दिये जा सकते थे।

फिल्म में उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा के सौरभ गोयल की फिल्म में सैम की भूमिका में है जो वीर म्हात्रे (अक्षय कुमार) के साथ बेहतर एक्टिंग कर पाये है। उनकी मज़बूत एक्टिंग झलकती है।
‘सरफिरा’ फिल्म बोर नहीं करती यह एक समझने वाली कहानी है कि कैसे आज भी आम लोगो को सस्ती सुविधाये मुहैया कराने के लिये लोगो में संघर्ष का भाव है और वो लोगो को जागरूक करता है। फिल्म को पूरे परिवार के साथ देखा जा सकता है।





















