– इंडिया नज़र ब्यूरोरुद्रपुर – भारत की T20 विश्व कप मे शानदार जीत पर विधायक शिव अरोरा ने अपने आवास पर आतिशबाजी करके मनाया जश्न। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि यह जीत करोड़ो भारतीयों के गौरव का क्षण है, एक बार फिर टीम इण्डिया ने भारत का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है।
यह जीत प्रत्येक खिलाडी के समर्पण मेहनत की है, जिसके कारण बहुत रोमांचक मुकाबले मे भारत को जीत हासिल हुई ओर 2007 के बाद एक बार फिर T20 मे भारत की बादशाहत कायम हुई है। विधायक ने कहा यह जीत 140 देशवासियो की जीत है, वही टीम इण्डिया को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभकामनायें भी दी।





















