
रुद्रपुर – भाजपा जिला कार्यालय बिगवाड़ा मे रुद्रपुर विधानसभा के अंतर्गत मतगणना मे जाने वाले अभिकर्ता की बैठक विधायक शिव अरोरा द्वारा ली गयी, बैठक मे सभी पार्टी की ओर से नियुक्त अभिकर्ताओ को दिशा निर्देश दिये गये।
उन्होंने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव समाप्त हो चुका है, अब 4 जून को मत गणना की तिथि है,सभी अभिकर्ता योद्धा के रूप मे मत गणना स्थल पर मौजूद रहेंगे। मत गणना स्थल पर तीन प्रकार के अभिकर्ता रहेंगे, जिसमे प्रथम ईवीएम, दूसरा वैलेट पेपर, तीसरा ई बेलेड पेपर पर रहेंगे। जिला प्रशासन द्वारा यह व्यवस्था बनाई गयी है।

विधायक शिव अरोरा ने सभी मत गणना अभिकर्ताओं को निर्देशित किया कि वो काउंटिंग के दौरान पूर्ण रूप से मुशतैद रहेंगे, बेलेड पेपर के अभिकर्ता विशेष रूप से सक्रिय जागरूक हो ताकि किसी भी सही वोट के साथ कोई गड़बड़ न हो सके।
इवीएम के संदर्भ मे भी विधायक शिव अरोरा ने अभिकर्ता से सजग रहने को कहा साथ ही मशीन सही प्रकार से कार्य न कर रही हो या आंकड़े स्पष्ट न हो तो उसकी तत्काल शिकायत रिटर्निंग ऑफिसर से करे।
विधायक शिव अरोरा ने आशा व्यक्त की, कि चुनाव के परिणाम का दिन बहुत महत्वपूर्ण ओर उत्साह वाला होता है। लेकिन उत्साह जोश के साथ हमारे अभिकर्ता पेनी नजर रखते हुए अपनी अपनी टेबर पर पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्य को निर्वहन करे। जिस प्रकार देश भर मे रुझान आ रहे है। उससे लगता है कि ऐतिहासिक बहुमत के साथ नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे है। उत्तराखंड की सभी सीटे भारी बहुमत से जीतेंगे।
विधायक ने दावा किया कि नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट उत्तराखंड की सबसे बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे।





















