
रुद्रपुर – नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र की सोशल मीडिया वालिंटियर सम्मेलन का आयोजन रूद्रपुर स्थित गिल रिजॉर्ट में हुआ, जहाँ भाजपा संगठन की दृष्टि से नैनीताल-ऊधम सिंह नगर व काशीपुर जिले के सोशल मीडिया के सैकड़ो कार्यकर्ता जुटे।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि सोशल मीडिया का यह सम्मेलन हमारे प्रचार प्रसार को अन्तिम पायदान पर ले जाने के लिये बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाला है। उन्होंने पूरी लोकसभा क्षेत्र से आये सभी कार्यकर्ताओं का रुद्रपुर आगमन पर स्वागत अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जिसमे सोशल मीडिया की हमारी सेना जो सदैव पार्टी की विचारधारा को सरकार की रीति नीति को धरातल पर उतराने के लिये महत्वपूर्ण कड़ी मानी जाती है,,मंत्री बहुगुणा ने कहा कि लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और यहां सोशल मीडिया सम्मेलन में हमको संकल्प लेकर जाना है कि सोशल मीडिया की तकनीक का बेहतर ऊपयोग करते हुए हमारे प्रत्याशी अजय भट्ट व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रत्येक गतिविधियों को जन जन तक पहुचना है।

बहुगुणा ने कहा कि हमारी केंद्र की मोदी सरकार के दस साल के स्वर्णिम कार्यो ओर प्रदेश की धामी सरकार की राज्य हित मे लिये गये निर्णय को जन जन तक लेकर जाना है और कमल के फूल वाली भारतीय जनता पार्टी की जीत परचम लहराना हैं। उन्होंने कहा जहां एक ओर कांग्रेस पार्टी को प्रत्याशी ढूढने में पसीने छूट जा रहे हैं, जो दर्शाता है कि कांग्रेस से जनता का विश्वास उठ चुका है।
क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने सम्मेलन में कहा कि आधुनिक युग मे भारतीय जनता पार्टी का बहुत बड़ा प्रचार का माध्यम सोशल मीडिया माना जाता है और यह सोशल मीडिया के वोलेंटियर भाजपा को घर घर तक ले जाने के लिये दिन रात मेहनत करते हैं और लोकसभा चुनाव का प्रचार प्रसार सोशल मीडिया के माध्यम से होना है। लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट ने कहा कि सोशल मीडिया के यह वॉलिंटियर्स मेरी ताकत है जो दिन रात हमारी सरकार हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यो को जन जन तक पहुँचा रहे हैं।
कार्यक्रम में सोशल मीडिया को प्रदेश से प्रशिक्षण देने आये प्रदेश सोशल मीडिया सयोजक नवीन ठाकुर ने कहा कि आज का युग सोशल मीडिया का है और प्रचार का बहुत बड़ा माध्यम सोशल मीडिया बन गया है। जिसका उपयोग हम सभी सदैव भाजपा हित मे करते आये हैं और इस लोकसभा चुनाव में भी हमने अपनी ताकत को दिखाते हुए उत्तराखंड में भाजपा को अजेय बनाना है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के ऐसे अनेको योजाएँ कार्य है जो आम जन तक हम अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से माध्यम से प्रसारित करना है।
कार्यक्रम संचालन सोशल मीडिया लोकसभा सयोजक योगेश वर्मा ने किया। इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा,लोकसभा सयोजक विवेक सक्सेना, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, दर्जामंत्री दिनेश आर्य, अमित नारंग, फरजाना बेगम , मंयक कक्कड़ व अन्य लोग मौजूद रहे।





















