
किच्छा – व्यापार मंडल व्यापारियों की हितो की लड़ाई हमेशा लड़ता रहता है, ऐसे ही काफी वर्षो से शास्त्री मार्किट की टूटी और जर्जर हो चुकी सड़क से व्यापरी परेशान थे और बरसात में उनकी दुकाने नरक बन जाती थी। साथ ही आसपास निवास करने वाले नागरिको को भी काफी असुविधा का सामना करना पढ़ रहा था।

शास्त्री मार्किट की इस समस्या को हल कराने के व्यापार मंडल सामने आया और उन्होंने क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ से 200 मीटर सीसी सड़क निर्माण की मांग की। समस्या को गंभीरता से देखते हुए विधायक ने तत्काल इस सड़क के निर्माण की मंज़ूरी दे दी।
आज शास्त्री मार्किट की इस सड़क के निर्माण का शिलान्यास विधायक तिलक राज बेहड़ द्वारा किया गया। जिसपर शास्त्री मार्किट के लोगो ने विधायक का स्वागत करने के साथ आभार भी विकट किया।
व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष नितिन फुटेला ने बताया कि व्यापार मंडल के आग्रह पर विधायक बेहड़ द्वारा तत्काल कार्यवाही की गई है। जिसके लिये व्यापार मंडल उनका आभार व्यक्त करता है। इस अवसर पर व्यापार मंडल महामंत्री विजय अरोड़ा एवं समस्त व्यापारियो ने भी विधायक का आभार जताया।
इस अवसर पर परमजीत सिंह, सन्नी अग्रवाल, पंकज चिट्कारा, रिंकु मलहोत्रा, जगदीश राज बावा, राकेश गोयल, किशोर आयलानी, पूर्व पालिकाध्यक्ष दर्शन सिंह कोली, नज़ाकत खान, ओम प्रकाश ‘पप्पू’, शानू मलिक,सुनीता कश्यप,सुधा जोशी,कलावती,प्रेमा भट्ट,मीना शर्मा, सोनी, जुनैद मालिक, रईस अहमद आदि लोग मौजूद थे।





















