

किच्छा – महिला मोर्चा की तेज़ तर्रार नेता एवं कुमायूँ सह संयोजक शैली फुटेला ने अयोध्या में राम मंदिर में आगामी 22 जनवरी को देश के तेजस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राम लला की मूर्ती की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताया है।

उन्होंने कहा कि देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जिसने देश के हिन्दुओ की आस्था के केंद्र अयोध्या में राम मंदिर बनने का रास्ता बनाया। भगवान् राम मंदिर लोगो की आस्था और भावनाओ से जुड़ा मुद्दा था। राम मंदिर बनने से यह हिन्दुओ का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल बन जायेगा। देश विदेश से पर्यटक आकर भगवान् राम के दर्शन कर सकेंगे।
कुमायूँ सह संयोजक शैली फुटेला का कहना है कि आज पूरे देश में भाजपा की लहर है और आने वाले लोकसभा चुनाव में 400 सीटों का आकड़ा भाजपा पार करेगी। साथ ही कुमायूँ मंडल की पांचो सीटों पर भाजपा का परचम लहरायेगा।
विशेष कर भाजपा शासन पर महिलाओ का विश्वास बड़ा है,प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओ के लिये तमाम योजनाओ को लागु किया गया है। जिससे महिलाओ को लाभ मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि तीन तलाक के मुद्दे पर मुस्लिम बहनो की सुरक्षा करने के लिये बिल लाकर उनके हितो की रक्षा की है। इससे पहले मुस्लिम महिलाओ के गले पर तीन तलाक की तलवार लटकी रहती थी। अब मुस्लिम महिलाये खुद को सुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि तीसरी बार भी मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे और देश का चहुमुंखी विकास होगा। कांग्रेस को देश ने नकार दिया है।






















