
– हिमांशु तिवारीकाशीपुर – पुरानी कहावत है कि यदि आपकी किस्मत बलवान है, तो आप की किस्मत बदलते देर नहीं लगेगी। ऐसा ही हुआ है काशीपुर के विनय कुमार के साथ जिन्होंने सुनारेका By बंसल ज्वैलर्स के काशीपुर शो रूम पर मात्र 40,000/- रूपये की खरीदारी की और दीपावली के द वर्ल्डस लार्जेस्ट ज्वैलरी फैस्टिवल (इंडिया ज्वैलरी शॉपिंग फैस्टिवल 2023) की स्कीम में उन्हें लकी ड्रा का कूपन मिला था।

अब जब इस योजना का ड्रा हुआ तो काशीपुर के विनय कुमार की किस्मत बदल गई और वो लकी ड्रा में 25 ग्राम सोने के सिक्के के विनर बन गये। इस सिक्के की कीमत लगभग एक लाख चालीस हज़ार के करीब है। इसकी सूचना विनय कुमार को मिली तो उनकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा।

विनय कुमार अपनी पत्नी के साथ सुनारेका By बंसल ज्वैलर्स के काशीपुर शो रूम पर पहुंचे और उन्होंने शो रूम प्रबंधक से सोने का सिक्का प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्हें सभी कर्मचारियो ने उन्हें बधाई दी।
सुनारीका By बंसल ज्वैलर्स के प्रदीप बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि दीपावली के अवसर पर द वर्ल्डस लार्जेस्ट ज्वैलरी फैस्टिवल (इंडिया ज्वैलरी शॉपिंग फैस्टिवल 2023) स्कीम में भागीदार बनने के लिये 25 हज़ार की खरीदारी पर एक लकी ड्रा का कूपन दिया जा रहा था। उत्तराखंड में सुनारीका By बंसल ज्वैलर्स पहला ऐसा शो रूम है,जहाँ किसी ग्राहक का सोने का सिक्का निकला है।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सुनारेका By बंसल ज्वैलर्स के हल्द्वानी, रुद्रपुर और काशीपुर शो रूम में खरीदारी करने पर इस योजना का हिस्सा बनने पर लकी ड्रा के कूपन की स्कीम शुरू की थी। जिसका अब ड्रा हो चुका है इसमें काशीपुर के विनय कुमार का 25 ग्राम का सोने का सिक्का निकला है, उन्होंने उन्हें बधाई दी है।





















