
– इंडिया नज़र ब्यूरोरुद्रपुर – लघु उद्योग व्यापार मंडल ट्रांजिट कैंप द्वारा भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष उत्तम दत्ता को मत्स्य पालक विकास अभिकरण का उपाध्यक्ष बनने पर चामुंडा मंदिर शिवनगर के पास श्री श्याम एजेंसी पर लड्डुओं से तोला गया।
आपको बता दे कि बीते दोनों उत्तराखंड शासन द्वारा भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष उत्तम दत्ता को मत्स्य पालक विकास अभिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। उत्तम दत्ता की बंगाली वोटरों पर अच्छी पेठ है, वो भाजपा से काफी समय से भाजपा से जुड़े हुए है। जिसका पुरुस्कार भाजपा शासन ने उन्हें दायित्व देकर दिया है।
लघु उद्योग व्यापार मंडल ट्रांजिट कैंप के सम्मानित अध्यक्ष संजीव गुप्ता,समाजसेवी संजय ठुकराल, विकास बंसल, सुरेंद्र गुप्ता, मनोज गुप्ता, विशाल, मनीष गंगवार, दीपू गुप्ता, विकास आर्या, वेद प्रकाश राठौड़ ,छत्रपाल राठौर, वेद प्रकाश मौर्य, शम्मी गुप्ता, गीता गुप्ता, किशन यादव, राजेंद्र राठौड़, आदि कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया एवं लड्डुओं से तोला।





















