


रूद्रपुर – राष्ट्रीय चेतना मंच द्वारा आगामी 20 नवम्बर को राष्ट्र के अमर शहीदों और महापुरुषों की स्मृति में आयोजित विराट कवि सम्मेलन में देश के जाने माने कवि जनता इंटर कॉलेज मैदान में अपनी अदभुत कविताओं से श्रोताओ को मन्त्र मुग्ध करेंगे। इसकी तैयारी ज़ोर शोर से की जा रही है।

विराट कवि सम्मेलन के आयोजित कर्ता पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल एवं कार्यक्रम राष्ट्रीय चेतना मंच के अध्यक्ष संजय ठुकराल ने बताया कि स्वतंत्रता के नायक अमर शहीदों शहीद भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद, सुखदेव थापर, शिवराम राजगुरू, राम प्रसाद बिस्मिल, खुदी राम बोस, मदन लाल ढींगरा, रानी लक्ष्मी बाई, स० ऊधम सिंह कम्बोज, मंगल पाण्डे, छत्रपति शिवाजी, महाराणा प्रताप, लोक मान्य बाल गंगाधर तिलक, लाला लाजपत राय, अशफाक उल्ला खां, वीर अब्दुल हमीद, राष्ट्र के महापुरूष महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, स्वामी विवेकानंद, बल्लभ भाई पटेल, बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, डा० श्यामा प्रसाद मुखजी की स्मृति में आगामी 20 नवम्बर को विराट कवि सम्मेलन का आयोजन शाम 5 बजे से जनता इंटर कालेज में होगा।
कवि सम्मेलन में विख्यात कवि सुदीप भोला, विनीत चौहान, शंभू शिखर, नवीन पार्थ, मुमताज नसीम, अमन अक्षर, गौरव चौहान, दीपक पारिख,शशि श्रेया आदि को आमंत्रित किया गया है। कवि सम्मेलन में प्रवेश निःशुल्क रखा गया है, कवि सम्मेलन की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है।
पूर्व विधायक राज कुमार ठुकराल ने कवि सम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों से पहुंचकर कवियों का हौंसला बढ़ाने की अपील की है। इस दौरान आशीष छाबड़ा, बंटी कोली, गगन ग्रोवर उपस्थित थे l






















