


मुंबई – बॉलीवुड के प्रसिद्ध डायरेक्टर बादल गुप्ता के प्रोडक्शन बादल फिल्म्स एन्ड म्यूजिक इंटरटेंटमेंट के बैनर तले बहुत जल्द ही उत्तराखंडी गीत ‘तेरा झुमका कणा कमाल’ का फिल्मांकन करेगी।

इस गीत में मुख्य किरदार हल्द्वानी के उभरते एक्टर हिमांशु तिवारी निभायेंगे,जिनके पहले भी कई हिंदी और कुमाउँनी गीत ओटीटी प्लेटफार्म पर आ चुके है। वो कुमाउँनी शार्ट फिल्मो के अलावा ‘उड़ान ज़िन्दगी की’ हिंदी वेब सीरीज़ में काम कर रहे है।


बादल गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमांशु तिवारी का चयन कर लिया गया है,जल्द ही अन्य कलाकारों का चयन किया जायेगा। यह गीत पहाड़ की संस्कृति से जुड़ा हुआ है और इसका फिल्माँकन उत्तराखंड की खूबसूरत लोकेशन पर किया जायेगा। बाद में इसे ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज़ किया जायेगा।

इस उत्तराखंडी गीत की रिकॉर्डिंग अलका याग्निक के मुंबई स्थित एबी स्टूडियो में की गई है। इसके निर्माता बादल गुप्ता एवं कुंदन पवार है,जबकि इसके गीतकार और गायक पंडित दिलीप शर्मा है। गीत को बादल गुप्ता द्वारा कम्पोज़ किया गया है। इस गीत का म्यूजिक काफी अच्छा बना है,जो गीत रिलीज़ होने के बाद दर्शको को ज़रूर पसंद आयेगा।






















