



– विकास के मुद्दे पर दहाड़े तिलक राज बेहड़।
– पुलिस और सरकारी विभागों में फैले भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाया।
– बीमारी के बाद स्वस्थ होने पर दिखाया अपनी ताकत का एहसास
– मेरी मौत चाहने वालो के मुँह पर तमाचा है, ईश्वर ने मुझे नई ज़िन्दगी दे दी है।
किच्छा – क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ वैसे तो कांग्रेस के कद्दावर नेता है, लेकिन इस बीच उन्हें जहाँ ज़िन्दगी और मौत की जंग से जीत कर फिर से यहां पुरानी टैक्सी स्टैंड मै आयोजित एक विशाल जनसभा के माध्यम से अपनी नई ताकत का एहसास करा दिया,है। उनकी जनसभा में ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाओ ने भी शरकत की।

मंच से अपने सम्बोधन में विधायक तिलक राज बेहड़ ने भावुक होते हुए अपने दिल की बात बहुत साफगोई से रखी। अपनी बीमारी की चर्चा के दौरान वो कई बार भावुक हुए और उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी ज़िन्दगी की आस छोड़ दी थी। कई बार ज़िन्दगी को खत्म करने के विचार भी आये। लेकिन मेरा परिवार और मेरे शुभचिंतक मेरे साथ किसी चट्टान की तरह मेरी ताकत बने रहे। जिसका नतीजा हुआ मुझे भगवान ने नई ज़िन्दगी दे दी है और आज आपके सामने किसी भी ताकत से टकराने को तैयार हूँ।

उन्होंने कहा कि बीमारी के दौरान भी उन्होंने क्षेत्र की जनता के विकास के कार्यो को प्राथमिकता दी और सड़को से लेकर दर्जनों विकास के कार्य कराये। अब मैं पूरी तरह स्वस्थ हूँ और क्षेत्र में विकास की गाथा का नया अध्याय जोड़ रहा हूँ। मेरे एक पुत्र ने मुझे किडनी देकर मेरी जान बचाई तो दूसरे पुत्र ने क्षेत्र में रह कर मेरे प्रतिनिधि के रूप में मेरे कार्यो को आगे बढ़ाया। विपक्षी मुझे तरह तरह से अपमानित करते रहे कभी मुझे मरा साप बोला गया तो कभी उपचुनाव की बात कही गई। लेकिन ऊपर वाले से बढ़ा कोई नहीं होता उसने मुझे नई ज़िन्दगी दी है, जो जनता के लिये समर्पित है।

बेहड़ ने सिस्टम पर हमला बोलते हुए कहा कि क्षेत्र में खनन से लेकर पुलिस और दूसरे विभागों में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। बिना रिशवत के कोई काम नहीं हो रहा है। अब मेरी लड़ाई सिस्टम से है। मेरा संघर्ष जारी रहेगा और विकास के मामले में यह क्षेत्र आगे रहेगा।
इस अवसर पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने नगर के तीन मुख्य चौराहों मै एक करोड़ की लागत से बनने वाले स्वागत द्वारों का शिलान्यास किया। जनसभा में काफी भीड़ उमड़ी थी।
उन्होंने कहा कि नगर के सौन्दर्यीकरण के लिये आदित्य चौक, हल्द्वानी रोड काली मंदिर के पास और अम्बेडकर चौक के पास तीन स्वागत गेटो के सौगात दे रहा हूँ। साथ ही नगर के बीचों बीच बहने वाली पाहवा नहर की कावरिंग का विस्तार कर मुख्य मंत्री ने जनता को एक सौगात दी है, जबकि कुछ नेता ऐसा नही करने दे रहे थे।
सरकारी इंटर कॉलेज, खेल स्टेडियम, चंडीगढ़ कोरीडोर सहित तमाम योजनाएं है जिन्हे धरातल पर लाना है। मेरे गुरु एन डी तिवारी ने मुझे विकास का पाठ पढ़ाया है। मेरी ललक विकास की ललक है। अनुसूचित जाति के लिए भी कई योजनाएं लेकर आऊंगा।
जनसभा कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन सिंह कोली, राजेश प्रताप सिंह, हांजी सरवरयार खान, किन्नू शुक्ला,कांग्रेस नगर अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, सहित दर्जनों वक्ताओं ने संबोधित किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन सिंह कोहली, सुनीता कश्यप, सुनील ठाकुर, गुलशन सिंधी, दुर्गेश गुप्ता, रमेश तिवारी संजीव चौधरी, गौरव बेहड़, सौरव बेहड़, ओमप्रकाश दुआ, अवतार सिंह, जीवन चंद जोशी, नितिन शर्मा, जितेंद्र सिंह संधू, जगरूप सिंह गोल्डी, डिंपल और यू खान, बंटी पपनेजा, सईदुर रहमान,नजाकत खान, विनोद पंत, मो आरिफ कुरैशी आदि लोग मौजूद थे।





















