


किच्छा – नगर में हल्द्वानी रोड किनारे बर्षो से बसे लोगो को अतिक्रमण की जद में आये अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा हटाए जाने की कार्यवाही के विरोध में व्यापार मंडल के आह्वान पर आज किच्छा बंद का आयोजन किया गया है।

नगर के व्यापरियों ने अपने प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रखे है। इस आयोजन और व्यापारियों के विरोध को अब क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ का भी समर्थन मिल गया है। तिलक राज बेहड़ का कहना है कि अतिक्रमण की आड़ में किच्छा में पचास सालो से ज़्यादा समय से अपना व्यवसाय चला रहे व्यापारियों को उनके प्रतिष्ठान के तोड़ फोड़ करने के जो नोटिस एवं सार्वजानिक मुनादी कराई गई है वो गलत है। प्रशासन की इस कार्यवाही का वो पुरज़ोर विरोध करते है और व्यापारियों का समर्थन करते है।

तिलक राज बेहड़ का कहना है कि आज किच्छा व्यापार मंडल ने प्रशासन की कार्यवाही के विरोध में सभी प्रतिष्ठान बंद रखजे है तथा सड़कों पर जिला प्रशासन के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया गया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हितो की लड़ाई में वो खुल कर व्यापार मंडल के साथ खड़े है। व्यापारियों पर किसी भी तरह की उत्पीड़न की कार्यवाही नहीं होने देंगे यदि ज़रुरत हुई तो इसके लिये व्यापारियों के साथ मिलकर आंदोलन भी करेंगे।

बेहड़ ने कहा की लोक निर्माण विभाग द्वारा किच्छा के व्यापारियों को नोटिस बांटे जा रहे हैं, वो दुर्भाग्यपूर्ण है| किच्छा के व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल प्रभाव से इस कार्रवाई को रोक दिये जाने की मांग की है,साथ ही चेतावनी भी दी है यदि कोई कार्यवाही की गई तो वो किसी भी कीमत पर किच्छा के व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस संबंध में वे कल सभी किच्छा वासियों तथा व्यापारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना भी देंगे.





















