



नैनीताल – उत्तराखंड की पर्यटक नगरी नैनीताल में भूस्खलन से एक बहुमंज़िला इमारत चपेट में आ गई और देखते ही देखते भरभरा कर गिर गई। यह घटना चटन लॉज क्षेत्र में घटित हुई। भारी बरसात से यहां बनी सुरक्षा दीवार गिरने के बाद यहां बनी एक दर्जन से ज़्यादा इमारते भूस्खलन की जद में आ गई है।
बहुमंज़िला मकान गिरते समय कोई व्यक्ति या परिवार का कोई सदस्य इसकी चपेट में नहीं आया। चटन लॉज क्षेत्र में कई मकानों में दरारे पढ़ गई है। भूस्खलन चार मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त होकर मलवे में तब्दील हो गए हैं। जबकि आधा दर्जन भवनो पर अब भी बड़ा खतरा मंडरा रहा है।
आप इस वीडियो में साफ देख सकते है कि किस तरह बहुमंजिला इमारत पल भर में कैसे मलबे में तब्दील हो गई। अब इस इमारत गिरने का वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वही इस भवन के आसपास रहने वाले निवासी अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित है।
भूस्खलन की जद में आये निवासियो का कहना है कि कई दिनों से नैनीताल में लगातार हो रही बारिश के पहाड़ीयो में भूस्खलन होने लगा है। मकानों के पास बानी सुरक्षा दीवार गिरने के बाद पहाड़िया दरकने लगी है। जिससे निवासी ख़ौफ़ज़दा है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी थी,किन्तु उसके बाद भी उनकी सुरक्षा को लेकर कोई कार्यवाही नहीं की गई है। जिससे यहां के निवासी दहशत में है।





















