


किच्छा – नारी शक्ति वंदन, महिला आरक्षण बिल संसद में पास होने पर आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के साथ मिलकर दीनदयाल चौक पर मिष्ठान वितरित कर खुशी जाहिर की एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के ध्येय को सार्थक करते हुए नए संसद भवन के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पास करना दर्शाता है कि अब तक महिलाएं दूसरों के रहमों करम पर अपने अधिकार तक पहुंच पाती थी। लेकिन अब महिलाएं आरक्षण के माध्यम से हर उस जगह पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी, जहां की वह हकदार होंगी।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को मिले इस अधिकार से देश के विभिन्न पदों पर महिलाएं भी अपना परचम लहरायेंगी। अब दबे कुचले वर्ग की महिलाओ को आरक्षण के दम पर अपने व्यक्तित्व को निखारने का मौका मिलेगा।
जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा विमला मुंडेला ने संसद मे महिला आरक्षण बिल सर्व सहमति से पास होने पर सभी दलों का आभार व्यक्त किया।
मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में वरिष्ठ महिला नेत्री पूनम अग्रवाल, लता सिंह, मीरा तिवारी, दया दसीला, अंजू देवी, शैली फुटेला, बलकेश चौधरी, मंडल अध्यक्ष आरती दुबे, ज्योति जड़िया, संगीता शर्मा, बलकेश चौधरी, माधुरी, मधु गुप्ता, करूना तिवारी, सुनीता गंगवार, जश्मीरी देवी, पार्वती देवी, अनीता देवी, मीना शर्मा, अंजनी सोनी, विमल गंगवार, प्रेमा राठौर उपस्थित थे।





















