


किच्छा – बागेश्वर विधानसभा में हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी पार्वती दास के ऐतिहासिक विजय पर खुशी व्यक्त करते हुए आज किच्छा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना ने दीनदयाल उपाध्याय चौक पर मिष्ठान वितरित किया।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली पर बागेश्वर की जनता ने जीत की मुहर लगा दी। प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, और सबका प्रयास के ध्येय को लेकर कार्य कर रही है जिसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास जी के आकस्मिक निधन के बाद खाली हुई बागेश्वर सीट पर हुए उपचुनाव में जनता ने भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार की कार्यशैली को सही साबित करते हुए अपना मुहर लगाया और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पार्वती दास को ऐतिहासिक मतो से विजई बनाया। मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, गोल्डी गोराया समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।



















