



रुद्रपुर – ऊधम सिंह नगर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा मंजू नाथ टीसी द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह से पूर्व ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत तिरंगा बाईक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली की शुरुआत जिलाधिकारी उदयराज सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा मंजू नाथ टीसी ने संयुक्त रूप से तिरंगा बाईक रैली को पुलिस कार्यालय से झंडा दिखाकर की।

इस तिरंगा झंडा रैली में पुलिस प्रशासन के अधिकारी,सीएमओ, यू डी एन, सिडकुल एसोसिएशन के पदाधिकारी, पुलिस के विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी शामिल थे।
यह तिरंगा झंडा यात्रा पुलिस कार्यालय रुद्रपुर से मेन रोड से होते हुए डीडी चौक, गाबा चौक होते हुए इंद्रा चौक से गांधी पार्क पहुंची जहाँ इस यात्रा का समापन हुआ। पुलिस की इस तिरंगा यात्रा को देखने के लिये नगरवासियो ने देखा और स्वागत किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा मंजुनाथ टीसी ने पुलिस कर्मियों,नागरिको, के साथ ही जिलाधिकारी उदयराज सिंह का भी आभार व्यक्त किया है।


‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के अंतर्गत ली गई पंच प्रण शपथ
रुद्रपुर – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टी सी द्वारा सभी अधिकारी, कर्मचारियों को पंच प्रण शपथ दिलाई गई । ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के देशभक्ति की भावना बढ़ाने हेतु हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जनपद के सभी थानों में भी अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा पंच प्रण शपथ ली गई।






















