
रुद्रपुर – नवीन रोडवेज परिसर निर्माण के कारण उसके आस पास लगे हुए दरिया नगर क्षेत्र जहां काफी संख्या में परिवार के मकान रोडवेज परिसर की दीवार से लगे एक मकान के अचानक ध्वस्त हो जाने की घटना में 5 लोगो के बाल बाल बच जाने की घटना को विधायक शिव अरोरा ने गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल का मौका मुआयना किया और निर्माण कार्य को रोक देने के निर्देश दिये।
इस घटना के बाद हड़कंप मच गया, निर्माण कार्य कर रही कार्यदायी संस्था के ठेकेदार की घोर लापरवाही सामने आई है। विधायक शिव अरोरा ने ठेकेदार को चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह की लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ध्वस्त मकान के पास बड़ा गड्डा और भरी रेट का दबाव देखकर विधायक भड़क गये। इसे जानबूझ कर की गई लापरवाही माना। उन्होंने कहा कि जब तक रोडवेज़ परिसर से लगे आसपास के मकानों की तकनीकी विभाग से सर्वे कराकर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम करने की लिखित गारंटी नहीं दी जाती है,तब तक निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिये है साथ ही ध्वस्त मकान को सही कराने के निर्देश दिये है।

शिव अरोरा ने कहा यह कृत्य आपराधिक है सम्बंधित ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जाना चाहिये। इस सम्बन्ध में उन्होंने मोबाइल से एसडीएम मनीष बिष्ट से वार्ता कर उन्हें निर्देशित किया और निर्माण कार्य तब तक रोकने के निर्देश दिए जब तक मकानों की सुरक्षा का इंतज़ाम न हो जाये।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि एक वर्ष पूर्व वह मौका मुआयना करने एसडीएम के साथ आये थे। उस समय यह खुदाई का कार्य चल रहा था। उन्होंने ठेकेदार से बोला था कि इन पास से लगे मकान वालो के पास कोर्ट का स्टे है कि रोडवेज परिवार उनके मकान की ओर कोई हस्तक्षेप नही कर सकता और साथ ही निर्माण के समय उनकी सुरक्षा को भी ध्यान रखेगा उसके बाद भी इस प्रकार की लापरवाही जो दर्शाता है कि यह जानबूझकर कर किया गया है। मेरे क्षेत्र में ऐसा खिलवाड़ नहीं चलेगा।
विधायक से आपस के लोगो ने अपना रोष व्यक्त किया ,इस पर विधायक शिव अरोरा ने लोगो को आश्वस्त किया कि आप लोगो के मकानों की सुरक्षा को सुनिश्चित करवाने के बाद ही निर्माण कार्य आरंभ होगा तब तक निर्माण पूरी तरह बंद रहेगा।
इस दौरान मनोज मदान, रोडवेज से महेन्द्र, मनोज मदान, ललित बिष्ट, मयंक कक्कड़, सोनू वर्मा, मोहित मदान व अन्य लोग मौजूद रहे।





















