
– भाजपा जुमला पार्टी है।
– कांग्रेस जनहित के लिए सड़को पर संघर्ष करेगी।
– नाहिद खान रुद्रपुर – उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस राज्य में अपना संघठन मज़बूत करने की दिशा में संगठनों में काफी परिवर्तन कर रही है और तेज़ तर्रार कांग्रेसी कार्यकर्ताओ को तरजीह दे रही है। ऐसे ही रुद्रपुर में पिछले 15 वर्षो से अधिक समय से कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता सी पी शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष ने 20 मार्च 2023 को महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया है।
हालांकि शुरुआत में उनके मनोयन का विरोध भी हुआ। लेकिन उन्होंने रूठे और नाराज़ कार्यकर्ताओ के घर घर जाकर मनाने की कोशिश की। जिसका परिणाम यह हुआ कि आज रुद्रपुर में कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष सी पी शर्मा अपने आक्रामक रुख से खासे चर्चा में बने हुए है।
‘इंडिया नज़र’ से अपने कार्यालय में कांग्रेस संघटन से लेकर निकाय और लोकसभा चुनाव में उनकी भावी योजनाओ पर सी पी शर्मा,महानगर अध्यक्ष से बातचीत की।
सी पी शर्मा,महानगर अध्यक्ष
अपनी चिरपरिचित मुस्कान के साथ सी पी शर्मा ने बताया कि आगामी निकाय चुनाव के मद्देनज़र वो सर्वप्रथम नगर के 40 वार्डो में से 25 वार्डो में सर्व सम्मति से वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति कर चुके है और शेष बचे वार्डो में भी जल्द ही गठन कर दिया जायेगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान मेयर जनहित के लिए कोई काम नहीं कर रहे है और नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। नगर के व्यापारियों को उजाड़ने का कुचक्र रचा गया। आज व्यापारी ठोकरे खाने को मजबूर है। कांग्रेस जनहित के लिए सड़को पर संघर्ष करेगी।
सी पी शर्मा ने आरोप लगाया कि राज्य में अपराध बढ़ रहे है और सरकार के संरक्षण में नफरत फैलाई जा रही है। अराजकता को रोकने की कोई कोशिश नहीं की जा रही है। महंगाई चरम पर है। गैस सिलेंडर के दाम आसमान छु रहे है। लेकिन कांग्रेस शासित राज्यों में गैस सिलेंडर 500 रूपये में मिल रहा है। 200 यूनिट बिजली फ्री की जा रही है। किसानो के कर्जे माफ़ करने की दिशा में कदम उठाये जा रहे है। पुरानी पेंशन की बहाल की जा रही है। जिससे कर्मचारियों लाभ मिल सकेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य कांग्रेस सरकार बनेगी तो यहां भी जनहित की इन योजनाओ को लागू किया जाएगा। भाजपा पर आक्रामक करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा जुमला सरकार है। यह झूठे वादे करती है और आमजन के काम नहीं करती है। भाजपा धर्म परिवर्तन,लव जिहाद और लैंड जिहाद जैसे मुद्दे उठा कर लोगो को गुमराह कर रही है। निकाय चुनाव में कांग्रेस मज़बूती से लड़ेगी और विजयी होगी।





















