
– मुख्यमंत्री की मंशा के विपरीत जारी किये सरकारी विभागों ने नोटिस।
– पचासो सालो से बसे किसी भी व्यापारी,किसान या मज़दूर को उजड़ने नहीं दिया जायेगा।
– नाहिद खानरुद्रपुर – ”सरकारी विभागों द्वारा विशेष रूप से सिचाई एवं पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सरकारी ज़मीनो पर काबिज़ लोगो को बहुत सारे नोटिस जारी किये गये थे,उसकी वजह से एक पेनिक तनाव पैदा हुआ था। यह नोटिस मुख्यमंत्री जी की मंशा के विपरीत थे।”
यह बात रुद्रपुर के भाजपा विधायक शिव अरोरा ने ‘इंडिया नज़र’ से एक विशेष बाचीत में कही। वो अपने कार्यालय में जनता दरबार के तहत आमजन की समस्याएं सुन कर उनका निराकरण करा रहे थे।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी मंशा स्पष्ट रूप से व्यक्त की थी कि जो डेमोग्राफी चेंज हो रहा है और जो ‘लैंड जिहाद’ चल रहा है। इन दो करने से देवभूमि का जो चरित्र है उसको परिवर्तित करने का जो प्रयास किया जा रहा है। उसके खिलाफ अभियान के लिए कहा है।
(शिव अरोरा, विधायक रुद्रपुर)
उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने उसके अर्थ को न समझ कर इस प्रकार के नोटिस जारी किये गये है। उससे पेनिक न हो, मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देशित भी किया है और ब्यान भी दिया है। इस मामले में नैनीताल संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट द्वारा भी अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देशित किया है कि अगर मुख्यमंत्री की मंशा के विरुद्ध कोई अधिकारी नोटिस जारी करेगा तो उसके खिलाफ कार्यवाही होगी।
शिव अरोरा ने कहा वर्षो से बसे किसान,व्यापारी,मज़दूर जो चालीस पचास वर्षो से अपना व्यापार कर जीविका चला रहे है।और वर्षो से बेस हुए है। उन्हें और अन्य लोगो को किसी भी हाल में नहीं उजाड़ा जायेगा। उन्होंने कहा जो लोग बाहर से भी रोज़गार के लिए आये है उनका उत्पीड़न न किया जाये। जो नोटिस जारी हुए है उस पर कोई कार्यवाही न हो।

उन्होंने कहा रुद्रपुर में उजाड़े गये व्यापारियों के विस्थापन के लिये भी प्रयास किये जा रहे है। जिसका जल्द ही समाधान होगा। रुद्रपुर की मूलभूत समस्याओ के समाधान के लिये उनके द्वारा भागीरथी प्रयास किये जा रहे है। मुख्य रूप से जल निकासी की समस्या गंभीर है और यातायात को सुगम बनाने पार्किंग व्यवस्था के लिए प्रयास किये जा रहे है। अंतर्राष्ट्रीय स्टार का स्टेडियम भी रुद्रपुर को मिलेगा। उत्तराखंड के प्रवेश पर भव्य स्वागत द्वार भी बनाया जाएगा। इंदिरा चौक से लेकर ब्रिटानिया चौक तक सौन्द्रीयकरण कराया जाएगा ऐसी योजना बनाई जा रही है।
नजूल के मालिकाना हक़ की समस्या का भी समाधान करा दिया गया है। पचास मीटर से कम पर काबिज़ लोगो को निशुल्क मालिकाना हक़ मिलेगा।
शिव अरोरा ने कहा कि वो आमजन के विकास और उनकी समस्याओ के समाधान के लिये हमेशा आमजन के साथ खड़े है। अपनी समस्याओ के लिये कोई भी उनसे कभी भी मिल सकता है। उसकी समस्या का समाधान कराया जायेगा।





















