
– हिमांशु तिवारीऊधम सिंह नगर – खालिस्तान समर्थक और अलगाववादी ‘वारिस पंजाब दे’ संघठन के मुखिया अमृतपाल सिंह और उसके भगोड़े साथियो की देश भर में तलाश हो रही है। मुख्यरूप से मिनी पंजाब कहे जाने वाले ऊधम सिंह नगर जिले की तराई क्षेत्र में भी अमृतपाल सिंह और उसके साथियो के खिलाफ आउटलुक नोटिस जारी हो गया है। जिसके बाद ऊधम सिंह नगर जिले की पुलिस ने जिले भर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।
एसएसपी मंजू नाथ टीसी के निर्देश पर आज दिनभर पुलिस गुरुद्वारों,होटलो के साथ मुख्यमार्गो की नाकेबंदी करके वाहनों की सघन तलाशी करती रही। उसके छुपने के संभावित ठिकानों की तलाश करती रही।

पंजाब पुलिस द्वारा पंजाब से भागे इन लोगो के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। जिसमें भगोड़े मुख्य अभियुक्त अमृतपाल सिंह,पपलप्रीत,हरप्रीत,विक्रमजीत सिंह और हरजीत सिंह का नाम का नाम मुख्य है। इन सभी भगोड़ो को हथियारबंद होने के साथ ही शातिर अपराधी बताया गया है। इनके पोस्टर भी जारी किये गए है। एसएसपी द्वारा इनके पोस्टर सभी थाना क्षेत्रों में भेज कर इनकी तलाश करने के निर्देश जारी किये गया है।
आपको बता दे ऊधम सिंह नगर की तराई के क्षेत्र को ‘मिनी पंजाब’ कहा जाता है,यहां पंजाब से सीधा जुड़ाव है और काफी नज़दीकी रिश्तेदारियां भी। ख़ुफ़िया एजेंसियों का मानना है कि अमृतपाल सिंह और उसके साथी यहां शरण ले सकते है। साथ ही निकटवर्ती भारत नेपाल सीमा से विदेश भाग सकते है।
मंजूनाथ टीसी – एसएसपी, ऊधम सिंह नगर
ऊधम सिंह नगर के एसएसपी मंजूनाथ टीसी द्वारा पांच थानाक्षेत्रों में पीएसी तैनात की जा चुकी है। कुंडा थानाक्षेत्र में अमृतपाल सिंह के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। पुलिस लाईन में दो कम्पनी से ज़्यादा पीएसी को ,रिज़र्व रखा गया है। पुलिस के साथ ही खुफिया एजेंसिया भी इन अलगाववादियों पर नज़र बनाये हुए है। इसके लिए पुलिस नाकेबंदी करके वाहनों की सघन तलाशी भी ले रही है। भारत नेपाल सीमा पर भी नज़र रखी जा रही है।
एसएसपी पंजुनाथ टीसी का कहना है कि इनके वारे में किसी को कोई सूचना मिलती है तो सम्बंधित थाना क्षेत्र या सीधे उनको दे।





















