
– हिमांशु तिवारी किच्छा – उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा निवासी फिल्म अभिनेता 22 फरवरी को दिल्ली निवासी स्वाति के साथ सात फेरे लेकर विवाह के बंधन में बंधेंगे।
फिल्म अभिनेता सौरभ गोयल अपनी व्यस्त शूटिंग की शेड्यूल से समय निकाल कर अपनी ज़िन्दगी के नये सफर की शुरुआत के लिये छुट्टी पर घर पहुंचे है। इन दिनों वो सुपर स्टार अक्षय कुमार की अनाम फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे। इस साल उनकी सुपर स्टार अक्षय कुमार के अलावा उनकी छोरी-2 फिल्म भी आ रही है, जिसमे अब फिल्म अभिनेत्री सोहा अली खान भी मुख्य भूमिका में नज़र आयेंगी। फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर के साथ भी सौरभ गोयल बहुत जल्दी ही ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज़ होने वाली एक वेब सीरीज़ में नज़र आयेंगे। इससे पहले सौरभ गोयल टाटा मोटर्स के कॉमर्शिया एड में सुपर स्टार अक्षय कुमार के साथ नज़र आ चुके है।परिवारिक रिश्तो पर बनी फिल्म ‘जामुन’ ने भी काफी सुर्खिया बटोरी थी।


अमेज़ॉन की छोरी-1 फिल्म में सौरभ गोयल ने अभिनेत्री नुश्रत भरुच्चा ‘प्यार का पंचनामा’ फेम के साथ काम किया था,फिल्म में मीता वशिष्ट मुख्य भूमिका में थी। सौरभ गोयल बॉलीवुड में पिछले दस सालो में अपनी मेहनत से अपनी अलग पहचान बनाई है।


सौरभ की शादी को ख़ास बनाने के लिये मुंबई से कई फिल्म अभिनेता एवं अभिनेत्रियों के शादी समारोह में शिरकत करने की संभावना है। जिसमे गुल्लक फेम वैभव राज गुप्ता, अहिल्याबाई में खाड़े राव का किरदार निभाने वाले गौरव आयलानी, कन्नड़ अभिनेता विजय सूर्या के साथ फिल्म अभिनेत्री हरलीन सेठी के आने की संभावना है।

‘इंडिया नज़र’ के सम्पादक नाहिद खान फिल्म अभिनेता सौरभ के परिवारिक मित्र है। उनका कहना है कि सौरभ बढ़िया अभिनेता है छोटे से शहर से निकल कर बॉलीवुड तक का सफर आसान नहीं है,उसकी कामयाबी उसकी मेहनत का ही नतीजा है।

सौरभ गोयल के चाचा किशन गोयल राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्त्ता है। उनका कहना है कि अब सौरभ अपनी ज़िन्दगी की नई यात्रा से जुड़ रहा है। पूरा परिवार खुशियों से गदगद है। सौरभ की कामयाबी में सबका आशीर्वाद मिला हुआ है। वो और तरक्की करेगा।
फिल्म अभिनेता सौरभ के पापा सुरेश गोयल,उनकी मम्मी श्रीमती अनीता गोयल और भाई संदीप गोयल इन दिनों शादी को यादगार बनाने के लिये जुटे हुए है। ‘इंडिया नज़र’ परिवार की और से उन्हें बहुत बहुत मुबारकबाद।






















