
किच्छा – क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर आयोजित मां दुर्गा पूजा का पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने फीता काटकर मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया !
किच्छा के आनंदपुर कालोनी, बेनी पंतनगर, किच्छा वार्ड 9 दुर्गा कालोनी, वार्ड 2 सुभाषनगर बंगाली कालोनी समेत विभिन्न स्थानों पर आयोजित मां दुर्गा पूजा का पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने फीता कटकर मां भगवती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया !
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि नवरात्रि के 9 दिनों में मां भगवती के विभिन्न रूपों की पूजा कर बुद्धि, विवेक, धन-धान्य, ऐश्वर्य, सुख, समृद्धि की कामना की जाती है! कहा कि हमें नवरात्रि के 9 दिनों में मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा अर्चना करने के साथ ही घर में माता-पिता की भी सेवा करनी चाहिए इससे मां भगवती और अधिक प्रसन्न होती हैं, एक तरफ समाज में 9 दिनों तक उपवास रख मां भगवती की पूजा अर्चना की जाती हैं दूसरी तरफ बेटी को घर में जन्म नहीं लेने देते हैं। ऐसी मानसिकता को बदलनी पड़ेगी तभी मां भगवती की पूजा सार्थक होगी !
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने उपस्थित सभी को नवरात्रि की बधाई दी ! वार्ड 9 दुर्गा कालोनी एव वार्ड 2 सुभाष कालोनी में बंगाली समाज द्वारा बनाई गई मां दुर्गा की प्रतिमा की तारीफ की व बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, प्रतिभागी बच्चो को पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूजा कमेटी के साथ ही ग्राम प्रधान वीरेंद्र यादव, राजेश प्रताप सिंह, अखिलेश यादव, मनमोहन सक्सेना, मुकेश कोली, महेंद्र पाल, राकेश गुप्ता, सचिन सक्सेना, राजकुमार कोली, हीरा सरकार, मंडल अध्यक्ष अनिल यादव, शशिकांत मिश्रा, सचिन शर्मा, सचिन शुक्ला, राधे प्रसाद, हरि कुमार, विनोद गुप्ता, विपिन कुमार, अमित कुमार, रोहित, आशीष, अजय, विक्रम, विनोद समेत समस्त मातृशक्ति एवं ब्लाक वासी उपस्थित थे !





















