रुद्रपुर – भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी राजेंद्र बिष्ट और भाजपा के जिला महामंत्री विवेक सक्सेना ने बताया कि 12 फरवरी को दोपहर 12 बजे रुद्रपुर के मोदी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशाल चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

पत्रकार वार्ता में भाजपा नेताओं ने कहा कि मोदी की रैली में 75 हजार की भीड़ जुटने का अनुमान है। यह रैली जिले की नौ विधान सभा क्षेत्रों के लिए होगी। जिसमें सभी नौ विधान सभा क्षेत्रों से भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। कहा कि मोदी देश के बहुत लोकप्रिय नेता हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुनने के लिए भारी भीड़ जुटने के मद्देनजर सारी तैयारी की जा रही हैं। कोविड के नियमों का पालन करते हुए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने दावा कि तराई की सभी सीटों पर कमल खिलने जा रहा है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। इस दौरान भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी मौजूद थे।





















