– अज़हर मलिकबाजपुर – बाजपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महेशपुरा में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पहुंचने पर भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार और पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाजपुर की जनता से भाजपा प्रत्याशी को कामयाब बनाने की अपील की। उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर पर चुनाव मैदान में जुड़ चुकी है। इसी के चलते भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बाजपुर के ग्राम महेशपुरा पहुंचे। जहां भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार और उनके समर्थकों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्र की जनता से भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार को भारी मतों से विजई बनाने की अपील की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश भर में भाजपा का माहौल दिखाई दे रहा है और बाजपुर में भी लोगों में भाजपा के लिए काफी जोश दिखाई दे रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी 60 सीटों से अधिक विधानसभा में जीत हासिल करेगी।





















