– इंडिया नज़र ब्यूरो किच्छा – कहावत है कि नाराज़ लोगो का दिल जीतना हो तो उनके करीब जाओ। ठीक वैसा ही किच्छा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ ने भी किया। उन्होंने सबसे पहले कांग्रेस के नाराज़ नेताओ को मनाया। जिसके बाद उनके साथ नाराज़ नेताओ का करवा भी अब उनके साथ चुनाव प्रचार में मैदान में उतर गया है। जिससे उनका समर्थन बढ़ता जा रहा है।
हम बात कर रहे है कि किच्छा के युवा नेता भूपेंद्र कुमार उर्फ बंटी पपनेजा की,जो अब अपनी सब नाराज़गी छोड़ कर तिलक राज बेहड़ के साथ उनके समर्थन में घर घर जाकर प्रचार कर रहे है। कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांग कर उन्हें विजयी बनाने की अपील कर रहे है। कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ के समर्थन में कांग्रेसी नेता भूपेंद्र कुमार बंटी पपनेजा ने विकास के नाम पर मतदाताओं से वोट देने की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान बंटी पपनेजा ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी भाजपा की देन है। जिससे प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश की जनता त्रस्त है। जन विरोधी, भाजपा सरकार को प्रदेश की जनता 2022 में सत्ता से बेदखल करने का संकल्प ले चुकी है तथा 2024 में देश की जनता भाजपा को केंद्र की सत्ता से बेदखल कर भारत को भाजपा मुक्त करने तैयार है।
उन्होंने सभी युवाओ से अपील की है कि देश को और राज्य को विकास के पथ पर ले जाने वाली कांग्रेस राज्य में चहुमुखी विकास करेगी।





















