
– ठुकराल बोले भाजपा से ही मुझे टिकट मिलेगा
– मैं मर जाऊंगा लेकिन कांग्रेस से चुनाव नहीं लडूंगा।
– मेरे खिलाफ षड्यंत्र रच कर ऑडियो वायरल की गई।
– इंडिया नज़र ब्यूरो
रुद्रपुर – उत्तराखंड में मौसम काफी सर्द है,लेकिन चुनाव के मौसम में विधायक बनने की चाह रखने वालो ने टिकट पाने की जुगत में राजनीतिक सरगर्मियों को काफी गर्म कर दिया है। ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय की रुद्रपुर विधानसभा सीट इन दिनों काफी सुर्खियों में है।
इसका सबसे बड़ा कारण हिन्दू हृदय सम्राट कहे जाने वाले वर्तमान विधायक राज कुमार ठुकराल की कई कथित वीडियो और ऑडियो वायरल हो रही है। भाजपा हाई कमान को इनकी सीडिया भेजी गई है। जिसके कारण पहली भाजपा प्रत्याशियों की सूची में भाजपा विधायक राज कुमार ठुकराल का नाम शामिल नहीं है। इसका कारण उनके खिलाफ शिकायतों को माना जा रहा है। जिसको लेकर विधायक और उनके समर्थक इससे काफी आहत है।
आज अपने खिलाफ ऐसी ऑडियो और वीडियो वायरल होने पर भाजपा विधायक ने दिल्ली दरबार से वापस आकर मीडिया के सामने अपनी सफाई दी और कहा कि उनके खिलाफ फ़र्ज़ी ऑडियो वायरल करने वालो के खिलाफ पुलिस में कार्यवाही करेंगे।
राज कुमार ठुकराल की एक भद्दी और अश्लील भाषा की कथित ऑडियो वायरल हो रही है, भाजपा विधायक राज कुमार ठुकराल ने आरोप लगाया कि उनकी मिलती जुलती आवाज़ बना कर किसी ने एक ऑडियो बना कर वायरल की है। जिसे किसी ने राजनीतिक षड़यत्र के तहत उनकी छवि को धूमिल करने के लिये वायरल किया है।
कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के सवाल पर और अल्लाह हो अकबर का नारा लगाने के एक सवाल पर भाजपा विधायक से साफ़ किया कि वो मर जायेंगे, लेकिन यह नारा नहीं बोलेंगे। मैं जय श्री राम के नारे से ज़िंदा हूँ और उसी नारे से मरूंगा। मैं कट्टरपंथी हिन्दू विधायक हूँ,मुझे लोग मुसलमान साबित करने में लगे हुए है, मैं भाजपा से ही चुनाव लडूंगा।
विधायक ने कहा कि मैं इस मामले में एसएसपी से शिकायत करके इस फ़र्ज़ी ऑडियो की जांच की मांग करूंगा और ऐसे लोगो को जल्द ही बेनकाब करूंगा जो मेरे खिलाफ षड्यंत्र रच रहे है। राज कुमार ठुकराल ने कहा कि वो हिन्दू विचारधारा को बचाने के लिये वो संघर्ष करते रहेंगे। भाजपा संघठन पर उन्हें विश्वास है कि वो उनको पुनः भाजपा से टिकट देकर क्षेत्र की जनता का मान सम्मान करेगा।





















