किच्छा – कांग्रेस द्वारा बस अड्डे की जमीन को भाजपा विधायक राजेश शुक्ला द्वारा खुर्द-बुर्द करने के गंभीर आरोप के बाद आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भाजपा विधायक राजेश शुक्ला ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि वो अनर्गल, झूठे और बिना किसी साक्ष्य के झूठे आरोप लगाने वाले कॉंग्रेसियो के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेंगे।
अब भाजपा विधायक और कॉंग्रेसियो की यह राजनीतिक ज़ुबानी जंग कोर्ट तक पहुंच सकती है। विधायक ने चेतावनी दी है कि उनकी छवि धूमिल करने वाले कांग्रेसी नेताओ के खिलाफ वो मानहानि का मुकदमा करेंगे।
साथ ही उन्होंने उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष से इस मामले में 24 घंटे के भीतर अपने कार्यकर्ताओं से स्थिति स्पष्ट करने को कहा है,की क्या वो इन झूठे आरोप लगाने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ताओ के साथ है अथवा नहीं है ?
भाजपा विधायक राजेश शुक्ला ने स्पष्ट किया कि खुरपिया फ़ार्म में लगभग दस करोड़ की हाई टेक बस अड्डा बन रहा है। जिसपर काम शुरू हो चुका है,नये बस अड्डे का निर्माण होने के बाद प्राधिकरण से सरकार का करार हुआ है कि नगर स्थित पुराने बस अड्डे को पॉर्किंग और कॉम्पलेक्स में बदला जायेगा .जिससे नगर के व्यापारियों को लाभ होगा।
उन्होंने बस अड्डे की ज़मीन को अपने नाम करने के आरोपों को कोरी बकवास बताया और कहा कि उनके विकासीय कार्यो से डर कर कांग्रेसी नेता मनगढंत और झूठे आरोप लगाकर उनकी छवि को खराब कर रहे है,जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
राजेश शुक्ला ने कहा कि किच्छा में तमाम योजनाएं धरातल पर दिखने लगीं हैं, साथ ही तमाम योजनाओं का काम चल रहा है। किच्छा में एम्स के सेटेलाइट केन्द्र की स्वीकृति से लेकर विधानसभा में मॉडल डिग्री कॉलेज, 50 एकड़ में जेल का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके अलावा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, कोलकत्ता-अमृतसर कॉरिडोर को लेकर भी सरकार गंभीर है। कांग्रेस किच्छा के विकास को हजम नहीं कर पा रही है।
विधायक ने आगे कहा कि जो लोग बोल रहे हैं कि विधायक की बस अड्डे की भूमि पर नजर है तो उन्होंने जान लेना चाहिए कि उनकी नजर हर उस जगह पर है, जहां पर विकास हो सकता है,वो किच्छा को पिछडऩे नहीं देंगे।
भाजपा विधायक ने पूर्व सीएम हरदा पर भी हमला बोलते हुए कहा कि किच्छा में जनता से मिली हार से बौखलाये पूर्व सीएम ने विकास कार्यो में अड़ंगा लगाने का काम किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष की फर्जी बातें अब नहीं चलेंगीं। अगर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओं के आरोपों का समर्थन करते हैं तो 24 घंटे के भीतर अधिकृत बयान दें और साबित करें। यदि वो मानते है कि उनके कार्यकर्ताओं का बयान झूठा और मिथ्या है तो कांग्रेस माफी मांगें, अन्यथा 10 करोड़ रुपए की मानहानि के लिए तैयार रहें। वार्ता के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक राय भी मौजूद थे।





















