किच्छा- उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलक राज बेहड़ ने आज किच्छा विधानसभा के ग्राम गिद्दपुरी में ग्रामवासियों के साथ घर-घर पहुंच कर आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की।
श्री बेहड़ ने जंसमपर्क करते हुए कहा की उत्तराखंड में बदलाव की आंधी चल चुकी है, इस बदलाव की आंधी का विरोध करने वाली भाजपा की विदाई तय है। उन्होंने कहा की मैंने हमेशा से ही विकास की राह चुनी है,जाति-धर्म की राजनीति से मैं कोसो दूर रहता हूं। मैंने हमेशा से ही मेहनत ईमानदारी व जन सरोकारों के लिए संघर्षों का मार्ग चुना है।
श्री बेहड़ ने कहा की मैंने अपना जीवन विकास के लिए समर्पित किया है, अब मुझे जनता के आशीर्वाद व सहयोग की आवश्यकता है। मुझे पूरा विश्वास है की किच्छा विधानसभा की देवतुल्य जनता एक बार पुन: सेवा करने का अवसर अवश्य देगी।





















