
– पिछले साढ़े नो साल में विकास की नई इबारत लिखी– बिना किसी राजनीतिक इच्छा के विकास पर फोकस किया– जिले में विकास पुत्र के नाम से नवाज़े जा रहे है राजेश शुक्ला
– इंडिया नज़र ब्यूरोकिच्छा – पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जैसे कद्दावर नेता को पराजित कर दूसरी बार भाजपा से विधायक बने राजेश शुक्ला विकास के मामले में जिले में सबसे आगे है। चाहे कोई भी मुद्दा हो वो सबसे पहले उसको हल करवाने के लिये पहल करते रहे है।

यही नहीं,जब कोरोना काल में अधिकतर विधायक और नेता दुबके हुए थे तब उन्होंने बेखौफ होकर किट पहनकर जिला अस्पताल में मरीज़ो का हाल चाल जाना था। कुछ नेता चुनाव में सक्रिय होते है। लेकिन राजेश शुक्ला लगातार सक्रिय है,जिसके कारण उनके समर्थको की संख्या बढ़ती जा रही है।
कल यानी13 अक्टूबर को उनका जन्मदिन है,जिसे वो विकास दिवस के रूप में मना रहे है। उनके जन्मदिन के इस समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इंदिरा गांधी खेल मैदान में जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे साथ ही अपने जिगरी दोस्त को किच्छा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिये कुछ तोहफा भी देकर जायेंगे।
राजेश शुक्ला का कहना है कि वो बिना किसी लालच के अपने विकास के मूल मन्त्र के साथ आगे बढ़ रहे है। उनको कल सभी का आशीर्वाद मिलेगा जिससे वो और ऊर्जा से अपने करवा को आगे बढ़ाते रहेंगे।
उन्होंने कहा हमने अपने क्षेत्र के लोगो की सभी छोटी बड़ी समस्या की चिंता की है,आने वाले समय में मॉर्डन डिग्री कॉलेज मिला है। अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बना और हाई टेक बस अड्डा भी बनेगा। आने वाले समय में सिडकुल की स्थापना के बाद रोजगार के अवसर यहां के युवाओ को रोज़गार भी मिलेगा।





















