
– अज़हर मलिकबाजपुर – बाजपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक और उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे यशपाल आर्य के कांग्रेस में वापसी करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल बना हुआ है। इसी के चलते बाजपुर के भगत सिंह चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और मिष्ठान वितरित कर जश्न मनाया।
बता दें कि बाजपुर के भगत सिंह चौक पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यशपाल आर्य के कांग्रेस पार्टी में वापसी करने पर जश्न मनाया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की जिसके उपरांत मिष्ठान वितरित किया।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यशपाल आर्य के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार ने बताया कि जिस तरह भारतीय जनता पार्टी की लगातार जनविरोधी निर्णय ले रही है। ऐसे में यशपाल आर्य ने जो कांग्रेस में आने का फैसला लिया है, वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि बाजपुर क्षेत्र की जनता यशपाल आर्य के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।





















