
– उवैस सिद्दीकी
हल्द्वानी – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। यहां प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहुदूर शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको याद किया।
दीपक बल्यूटिया ने कहा कि देश की आज़ादी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उनके अहिंसा के आंदोलन से हमे भी प्रेणना मिलती है। हमे उनके बताये रास्ते पर चल कर देश को आगे ले जाना है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि सत्ताधारी भाजपा में गोडसे के चाहने वाले है,ऐसे नफरती लोगो से हमे सावधान रहना है। हमे अब सोचना होगा कि हत्यारे गोडसे का समर्थन करने वालो से बच कर रहना होगा और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी के रास्ते पर चलना होगा।





















