
– अज़हर मलिकबाजपुर – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र के सम्मुख हो पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया,वही देश को आज़ाद कराने में उनके योगदान को याद भी किया।
बता दें कि देशभर के साथ-साथ बाजपुर में भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्ष के साथ मनाई जा रही है। इसी के चलते बाजपुर के ग्राम चकरपुर में कांग्रेस की प्रदेश सचिव सुरेशी शर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस की प्रदेश सचिव सुरेशी शर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। जिसके उपरांत उन्होंने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अहम योगदान रहा है। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान समय में भारत देश आजाद होने के बाद भी भाजपा के शासनकाल में गुलाम हो रहा है जिसे कांग्रेस कर्यकर्ता आजद कराएंगे।





















