
– इंडिया नज़र ब्यूरो
रुद्रपुर – ‘ नेता पैदा नहीं होते बल्कि जीवन में अपने अनुभवों के बल पर गंभीरता पूर्वक विचार करने की अपनी क्षमता के बल पर बनते है,उनमे प्रशासनिक कार्य प्रणाली विकसित होती है और यही देश का भविष्य भी होते है।’
इसी प्रशासनिक प्रणाली को विकसित करने के लिये कॉन्फ़्लुएंस वर्ल्ड स्कूल के शैक्षणिक वर्ष 2021-2022 के लिए छात्र परिषद का गठन समारोह 30 सितंबर, 2021 को स्कूल के एम्फी थिएटर में आयोजित किया गया।

इस समारोह का शुभारंभ गणेश वंदना के बाद दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद कक्षा 6 से 8 के छात्रों द्वारा एक लोक नृत्य प्रस्तुत किया। परिषद के हेड बॉय और हेड गर्ल ने अपने भाषण में विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य और शिक्षकों के प्रति अपने अनुभव और आभार व्यक्त किया और कॉन्फ़्लुएंस वर्ल्ड स्कूल को एक आदर्श शिक्षण संस्थान बनाने का संकल्प लिया।
शपथ ग्रहण समारोह में विद्यालय की प्राचार्या ने परिषद को शपथ दिलाई। परिषद के लिए कक्षा 9 और कक्षा 11 के विद्यार्थियों का चयन किया गया। जिनमें हेड बॉय वंश कुमार अग्रवाल, हेड गर्ल निम्रत कौर, वाइस हेड बॉय अर्णव पालसिंह, वाइस हेड गर्ल अर्पित कौर और स्पोर्ट्स कैप्टन युवा सुखीजा को चुना गया।

विद्यालय के प्रबंधक श्रीमान पुनीत छाबड़ा,निदेशिका श्रीमती साक्षी छाबड़ा एवं प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी खेत्रपाल ने नवगठित छात्र परिषद को शुभकामनाएं दी और भविष्य में महान कार्यों के लिये प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, छात्रों के अभिभावक और विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित थे।





















