
रुद्रपुर – विधानसभा के छतरपुर गांव में आज आम आदमी की सभा हुई । इस सभा में लोगों की तादाद काफी थी। अपने संबोधन में आप नेता नंदलाल ने कहा की किसी भी राष्ट्र के निर्माण के लिए वहां के स्कूल अच्छे होने चाहिए।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भविष्य के निर्माण में बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा दे रही है। उत्कृष्ट संसाधनों से भरपूर दिल्ली के स्कूल आज अन्य राज्यों के लिए मिसाल बन गए हैं। गुणवत्ता युक्त शिक्षा केवल आम आदमी पार्टी ही दे सकती है। अन्य राजनीतिक दल बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में पूरी तरह से चौपट हो चुका है लगातार स्कूल बंद हो रहे हैं और सत्ताधारियों ने प्राइवेट स्कूलों से हाथ मिला लिया है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा का बाजारीकरण कर दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने शिक्षा में बेहतर कार्य किया है जिसे देखने के लिए लोग विदेश से आते हैं। आम आदमी पार्टी पुराने ढर्रे को दिल्ली में बदल दिया है, वहीं अब उत्तराखंड में होना है। उत्तराखंड में सरकारी रिक्त पद 50000 से ऊपर खाली पड़े हैं, जिसको भारतीय जनता पार्टी भरना नहीं चाहती है।
आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही ही एक लाख नौकरियां देने का गारंटी दी है। उत्तराखंड में 300 यूनिट तक बिजली बिल्कुल फ्री होगी और जो बकाया बिल होगा उसे माफ कर दिया जाएगा। आम आदमी पार्टी जो कहती है वह करती है। भाजपा के कार्यकाल में किसान मजदूर व्यापारी युवा सभी परेशान है। लेकिन भाजपा के सिर पर जूं तक नहीं रेंगती।
नन्द लाल ने कहा कि अब समय आ गया है बदलाव का। आप लोग आम आदमी पार्टी को उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत से जीत दिलाएंगे तो आम आदमी पार्टी दिल्ली मॉडल लागू कर देगी । जिला सचिव कर्नल सिंह ने कहा कि दिल्ली में 117 जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता के द्वार पर ही समय सीमा के अंदर निस्तारण किया जाता है। जनता सरकार अपने लिए चुनती है लेकिन नेतागण खुद मालिक बन बैठते हैं। नेतागण जनता के टैक्स का पैसा पूरा गबन कर जाती है अब विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी आपके द्वारा आपके उज्जवल भविष्य के लिए तैयार खड़ी है ।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी से मनोज कालाकोटी, नितेश सिंह, आनंद मेसी, मुख्त्यार सिंह, ताज मोहम्मद, सुरेंद्र प्रसाद। संजय इत्यादि लोग मौजूद थे। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में दीपक, संजू,रवि, अमित, राहुल,तेजा, सचिन, संजय, अमित, जगदीश, रोहन, प्रकाश, मतिइंदर, इमरान अंसारी, अनुज, सिकंदर, रजीत, अविनाश, रामपाल, सुरेंद्र इत्यादि लोग थे।





















