

– विक्की रस्तोगी
प्रयागराज – अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी की मौत के मामले में सीबीआई ने तीनों आरोपियों की कस्टडी रिमांड के लिए सीजेएम कोर्ट प्रयागराज में याचिका दायर की है। मुख्य जांच अधिकारी के एस नेगी ने दस दिन की रिमांड मांगी है।
केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम ने महंत नरेंद्र गिरी की संदिग्ध मौत के मामले के मुख्य आरोपी स्वामी आंनदगिरी,* बड़े हनुमान पुजारी रहे आद्या तिवारी और पुजारी के पुत्र संदीप तिवारी को कस्टडी रिमांड में लेकर प्रकरण में पूछताछ करेंगी। इसके साथ कथित सुसाइड मामले से जुड़े कुछ साक्ष्य जुटाएगी। महंत ने जिस फर्जी वीडियो की बात बताई थी उसे हासिल करने एंव घटना से संबंधित अन्य अनसुलझे सवालों का जवाब लेगी।
महंत नरेंद्र गिरी की मौत के बाद तीनो आरोपियों को अरेस्ट करके पुलिस ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां पेश किया था। जहां से कोर्ट ने तीनों को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।





















