काशीपुर – किसानों के भारत बंद के आह्वान को समर्थन देने वाली कांग्रेस का आंदोलन पूरी तरह से नाटकीय नजर आया, कांग्रेस नेताओं की वहीं पुरानी आदत फोटो खिंचाई मीडिया के सामने मुंह दिखाई की और फिर चल दिये।
जी हां ! काशीपुर में भी कुछ ऐसा ही कांग्रेस का नाटक नजर आया, जहां अन्नदाताओं का समर्थन करने के लिए कांग्रेस ने किसानों के साथ खडे होकर आंदोलन को पूरे दिन चलाने की बात कहीं थी, वहीं कांग्रेसी नेता आराम से प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और महज कुछ घंटों तक बैठ कर नारेबाजी की, तपती गर्मी से नेताओं के जैसे ही पसीने छूटने लगे तो धीरे धीरे कांग्रेसी नेता अपने अपने घरों की तरफ बढ़ गए।
महज कुछ ही घंटों में कांग्रेस का चक्का जाम स्थल साफ हो गया और कांग्रेस का समर्थन युक्त आंदोलन नाट्य रुपांतर ही नजर आया, जबकि महानगर अध्यक्ष कांग्रेस संदीप सहगल समर्थन युक्त कांग्रेस के आंदोलन को सफल बता रहे हैं, जबकि दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने भी किसानों के आंदोलन में सहभागिता निभाई और पूरी तरह से डटे रहे, वहीं कांग्रेस के ड्रोमेटिकल आंदोलन पर आम आदमी पार्टी ने जमकर हमला बोला।





















