
– इंडिया नज़र ब्यूरो रूद्रपुर – राष्ट्रीय युवा कांग्रेस की उत्तराखंड की मीडिया प्रभारी हरनीत बराड़ ने कहा कि देश में बेरोज़गारी, महंगाई अपने चरम सीमा पर है। राज्य सरकार आम लोगो के हित की कोई योजनाए लागू नहीं कर रही है। युवा सोच अब बदल रही है,इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी राज्य पर सत्ता में आएगी।
मीडिया प्रभारी के रूप में मनोनीत होने के बाद उत्तराखंड राज्य के भ्रमण पर रुद्रपुर पहुंची हरनीत बराड़ ने सोनिया होटल प्रेस वार्ता की।
उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस मुख्य बॉडी की बैकबोन है,पूरे राज्य में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता राज्य में सत्ता बदलने के लिये बूथ बूथ पर जुटेंगे जिससे कार्यकर्ताओ को मज़बूती हासिल हो सके।
हरनीत बराड़ नेप्रेस को संगठन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि युवा कांग्रेस निरंतर मीटिंगों एवं प्रशिक्षण का आयोजन कर रही है, जिनके माध्यम से वर्तमान भाजपा सरकार के झूठ का पर्दाफ़ाश किया जा सके तथा सत्य और वास्तविकता से देश को अवगत कराया जा सके। हमारी पार्टी व्हिसिल ब्लोअर का कार्य कर रही है जो लोकतंत्र में एक दायित्व है यह भी निर्णय लिया गया है कि मोदी जी के जन्मदिन को युवा कांग्रेस ‘बेरोज़गार दिवस’ के रूप में मनाकर जवाब देही का आह्वान करेगी।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव कविता माही, प्रदेश प्रवक्ता सोफ़िया नाज़, ज़िला अध्यक्ष नईम प्रधान, प्रदेश सचिव किशोर कुमार, प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख नेहा चौहान,युवा प्रदेश महासचिव मोहनीश कुमार तथा ज़िला सचिव सुमित शर्मा मौजूद थे ।





















