– अज़हर मलिककाशीपुर – प्रदेश में स्वच्छ राजनीति की एक अनूठी मिसाल आम आदमी पार्टी ने कायम की है, जन सेवा के प्रति दूसरे राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों को भी काम की राजनीति का आईना दिखाते हुए आम आदमी पार्टी ने सरकार की बहुआयामी योजनाओं से गरीब जनता को लाभान्वित करने और उसकी जानकारी के लिए कैंप लगाकर जानकारी दी। जबकि खुद को जनता की सेवा में समर्पित बताने वाली भाजपा आशीर्वाद यात्रा तो कांग्रेस परिवर्तन यात्रा में मस्त है, जबकि जिस जनता के लिए ये यात्राएं निकाली जा रही है, उस गरीब जनता के दुख दर्द से इन राजनीतिक दलों का कोई सरोकार नहीं ।
प्रदेश सरकार ने कोरोना काल की मार झेल रहे गरीब ई-रिक्शा ,टेंपो ,कैब टैक्सी और बस चालकों कंडक्टर को छ माह तक प्रतिमाह 2000 रु की आर्थिक मदद देने की घोषणा तो की मगर योजना जनता के बीच नहीं पहुंच पायी, जिससे जरूरतमंद लोग इस योजना से लाभान्वित नहीं हो पाये।
आम आदमी पार्टी नेता दीपक बाली ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि हजारों गरीब पात्र लोग रजिस्ट्रेशन कराने से वंचित रह गए हैं, लिहाजा इस योजना की रजिस्ट्रेशन अवधि को बढ़ाया जाए, साथ ही गरीब लोगों के रजिस्ट्रेशन की जिम्मेदारी सरकार तथा सत्ता पक्ष के कार्यकर्ताओं की बनती थी, मगर किसी ने कुछ नहीं किया।

लेकिन उत्तराखंड सरकार की इस योजना का लाभ लाभार्थियों को कैसे पहुंचाया जाये इसे देखना है तो आम आदमी पार्टी के दीपक बाली इसकी जीती जगती मिसाल है। उन्होंने आम आदमी पार्टी कार्यालय में ही अपने कार्यकर्ताओं की तीन टीमें गठित कर उन्हें उक्त योजना के गरीब लोगों का रजिस्ट्रेशन करने में लगा दिया।
पूरे काशीपुर क्षेत्र में ई रिक्शा व टेंपो चालकों सहित अन्य पात्रों को आप कार्यालय पहुंच कर रजिस्ट्रेशन कराने हेतु प्रेरित कर आमंत्रित किया। उन्होंने प्रदेश सरकार से यह भी मांग की है कि कोरोना काल के दौरान का ई-रिक्शा टेंपो बस टैक्सी व अन्य वाहनों का टैक्स भी माफ किया जाए तथा भविष्य में कोई योजना शुरू हो तो उसके लिये ऑनलाइन कर्मियों या नेताओ की जिम्मेदारी लगाईं जाये ,जिससे अशिक्षित व्यक्ति उस योजना का लाभ उठा सके।





















