
– अज़हर मलिकबाजपुर – गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन का गुस्सा किसानो में काम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। आज उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री जब बाजपुर के ग्राम बैतखेड़ी में जन मिलन कार्यक्रम में पहुंचे तो गुस्साये किसानो ने उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की और काले झंडे दिखा कर अपना विरोध जताया। भारी पुलिस फ़ोर्स ने किसी तरह किसानो को समझा बुझा कर शांत किया।
बता दें कि कृषि कानून के विरोध में गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के चलते संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों द्वारा भाजपा के विधायकों और कैबिनेट मंत्रियों का विरोध किया जा रहा है।

युवा किसान प्रवीण कंबोज ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाजपा नेताओं और मंत्रियों का विरोध किया जा रहा है।
उन्होंने चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि अभी किसान शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे हैं, यदि इसके बावजूद भी भाजपा के नेताओं ने अपने राजनीतिक कार्यक्रम करने बंद नहीं किए तो किसान पंजाब और हरियाणा में भाजपा नेताओं के साथ किसानों ने जो हाल किया है उसका परिणाम यहां भी देखने को मिल सकता है।
वहीं सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि किसानों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया गया है और स्थिति सामान्य बनी हुई है।





















