
देहरादून – संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में मिशन उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश ,तीन कृषि कानून एवं उत्तराखंड के किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत, उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी श्रीमती उषा तोमर,भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रवक्ता डॉ गणेश उपाध्याय, जगतार सिंह बाजवा किसान संघ मोर्चा गाजीपुर बॉर्डर, भारतीय किसान सभा के प्रवक्ता गंगाधर नौटियाल सहित अन्य नेताओ ने प्रेस क्लब देहरादून में प्रेस वार्ता की गई l
इस प्रेस वार्ता में चौधरी राकेश टिकैत ने टूरिज्म पॉलिसी, तीन कृषि कानूनों ,उत्तराखंड मे मंडी व्यवस्था,फसलो पर यातायात सब्सिडी और उत्तराखंड की स्थानीय फसलों जैसे सब्जी ,फल एवं पहाड़ी क्षेत्रों में होने वाली अन्य फसलों को एम एस पी के अंतर्गत शामिल करने पर अधिक जोर दिया l
राकेश टिकैत ने कहा कि किसान अपनी जायज़ मानगो को लेकर आंदोलन कर रहा है,लेकिन सरकार उसकी आवाज़ नहीं सुन रही है। जिसका परिणाम उसे अगले विधानसभा चुनाव में भुगतना पडेगा।
उत्तराखंड में शिक्षा संस्थानों में अधिक फीस को लेकर कहा गया कि किसान और मजदूर अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए इतनी फीस देने में असमर्थ हो रहे हैं एवं कुछ गैर कानूनी शिक्षा संस्थानों द्वारा किसान मजदूर परिवार के छात्र एवं अन्य छात्रों से मनमानी फीस वसूली जा रही है l





















