– उवैस सिद्दीकीहल्द्वानी – इन तस्वीरो को देखिये कैसे एक घंटे की बारिश में पूरा शहर पानी पानी हो गया है। यह कुमायु के बड़े शहरों में शुमार हल्द्वानी का हाल है। लेकिन पानी की निकासी के पुख्ता इंतेज़ाम अभी तक नहीं किये गए है। जिसकी वजह से बरसातों में ऐसा ही नज़ारा देखने को मिलता है।
अभी सिर्फ यह एक घंटे बारिश होने की बानगी है ,1 घंटे हुई बरसात के चलते शहर की सड़कें जलमग्न हो गई। पानी से पूरा शहर तालाब बन गया, आलम यह है कि सड़कों पर भारी जलभराव से वाहन भी पानी में डूब गए, साथ ही शहर के कई कांप्लेक्सों में भी पानी भर गया, यहां तक की मरीज को ले जा रहे एंबुलेंस भी पानी में फंस गई। कुछ घंटे की बारिश ने नगर निगम की पोल खोल कर रख दी, हालात यह हो गए कि सड़कों में वाहन भी नहीं चल पा रहे।
हालाकि बाद में नगर निगम के कर्मियों ने पानी की निकासी को सुचारू किया जिसके बाद नगर में भरा पानी कम हुआ।





















