
– उवैस सिद्दीकीनैनीताल – उत्तराखंड में नैनीताल के बजून क्षेत्र में पहाड़ी से गिरे भारी भरकम पत्थर के नीचे दबने से वाहन चला रहे पति की मौत हो गई ,जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। गुड़गांव से पत्नी के साथ नैनीताल घूमने दंपत्ति को गाड़ी काटकर निकाला गया। घायल पत्नी को 108 स्वास्थ्य सेवा की मदद से नैनीताल के बी.डी.पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चकरपुर गुड़गांव के मृतक का नाम 56 वर्षीय हनुमंत तलवार है, जबकि पत्नी का नाम 55 वर्षीय मीना तलवार है।

आपको बता दे कि पंद्रह वर्ष पहले भी ठीक इसी जगह एक गाड़ी में पत्थर गिरा था, जिसमें चार यात्रियों की मौत हो गई थी। आज फिर उसी स्थल पर एक दुर्घटना घटीटी हुई है।

पर्यटक गुड़गांव से अपनी हुंडई क्रेटा संख्या एच.आर.26 सी.डब्ल्यू.0789से नैनीताल घूमने आये थे। दम्पत्ति की कार बाजूं के समीप बुड्ढा पहाड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी के ऊपर एक भारी भरकम भरकम पत्थर आकर गिरा। पत्थर,गाड़ी में चालक साइड की तरफ गिरा जिससे युवक बुरी तरह से कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवती की तरफ पत्थर का ज्यादा असर नहीं पढ़ा, जिस कारण उसकी जान तो बच गई। लेकिन उसे गाड़ी काटकर बाहर निकालना पड़ा और फिर 108 स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से नैनीताल के बी.डी.पांडे अस्पताल उपचार के लिये भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों से घटना की सूचना मिलने पर मल्लीताल कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और गाड़ी से महिला को कटर की मदद से गाडी काट कर निकाला गया।





















