
– इंडिया नज़र ब्यूरो
रुद्रपुर – फॉर व्हीलर कंपनी महिंद्रा एन्ड महिंद्रा की नई नवेली बोलैरो नियो की भव्य लांचिंग कुमार ऑटोव्हील के भव्य शोरूम में मुख्य अतिथि विधायक राज कुमार ठुकराल और एसएसपी दलीप सिंह कुँवर,कुमार ऑटोव्हील्स के निदेशक सौरभ अग्रवाल और कंपनी के जोनल हेड राजेश भसीन,रीजनल मैनेजर अरुणान्गषु राय ने संयुक्त रूप से की।
सर्वप्रथम दीप प्रजवल्लित किये गए और उसके बाद नई गाडी की पर्दा हटाकर लांचिंग की गई,उपस्थित मेहमानो ने तालियों के साथ बैलोरो के नये अवतार वाहन का स्वागत किया।
कुमार ऑटोव्हील्स के निदेशक सौरभ अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बैलोरो नियो में बहुत खूबिया है,जो ग्राहकों को पसंद आयेंगी। इस बोलैरो नियो में MHAWK 100 का दमदार इंजन और गाडी में आलीशान इटैलियन इंटीरियर्स दिये गए है। नई बोलैरो नियो आधुनिकतम मल्टी टेरेन टेक्नोलॉजी से निर्मित है।
उन्होंने कहा कि इसकी खूबियों में एंटी लॉक ब्रेक्स और कॉर्नर स्टेब्लिटी कंट्रोल से लैस है। इसके तीन मॉडल उपलब्ध है,जिनमे एन4,एन8 और एन10 शामिल है। इसमें 1.5 सीसी क्षमता का दमदार डीज़ल इंजन है। जो 100 बीएचपी की पावर प्रदान करता है। इस वाहन की शुरूआती कीमत 8.48 लाख रखी गई है।
निदेशक सौरभ अग्रवाल ने बताया कि ग्राहकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने,उनको संतुष्टि देने और हर हाल में खरा उतरने की वजह से कुमार ऑटोव्हील की गिनती देश के टॉप डीलर्स में होती है। यह सब आपके प्यार की बदौलत ही संभव हो पाया है।

इस अवसर पर निदेशक ने ऋण उपलब्ध करवाने वाले बैंक अधिकारियों,महिंद्रा एन्ड महिंद्रा से जुड़े अधिकारियों और मेहमानो का आभार विकट किया।
इस अवसर पर कंपनी के एमडी शिव कुमार अग्रवाल द्वारा वीडियो के माध्यम से अपने मेहमानो का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कम्पनी में सभी की सहभागिता है,सब इसके मालिक है। सबके सहयोग से ही कंपनी नये आयाम छू रही है।





















