
रूद्रपुर- ग्राम पंचायत कीरतपुर में मेन हाईवे से कीरतपुर मनिहार खेड़ा मार्ग से होकर कीरतपुर गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क व पुलिया का विधायक राजकुमार ठुकराल, दर्जा राज्यमंत्री सुरेश परिहार, प्रदेश सह संयोजक चुनाव प्रबंधन समिति भारत भूषण चुघ, ग्राम प्रधान निर्मला सिंह ने संयुक्त रूप से शुभारम्भ किया।
इस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा ग्रामीण क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र के अन्य विकास कार्यों को भी जल्द पूरा कराया जायेगा। श्री ठुकराल ने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्य धरातल पर उतारे जा रहे हैं। रूद्रपुर विधानसभा को मॉडल के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। वर्तमान में कई सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है। अभी कई और सड़कों का निर्माण होना हुआ है।
विधायक ठुकराल ने कहा कि भाजपा सरकार में जनहित के कार्यों के लिए खुलकर धन खर्च किया जा रहा है। सरकार ने कोरोना काल में भी विकास कार्यों को थमने नहीं दिया। वर्तमान में पूरे प्रदेश में विकास कार्यों को हर स्तर पर धरातल पर उतारा जा रहा है। श्री ठुकराल ने कहा भाजपा सरकार में विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं आने दी जायेगी।
इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य राकेश चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता दीनदयाल मिश्रा, मुरलीधर सिंह, साुधशरण सिंह, नंद किशेर पाण्डे, दिलरंजय, तेजपाल राणा,मनोज शर्मा, महेश सिंह चौहान, नीरज राणा,शत्रुघन कुमार सिंह, सुनीता देवी, रेखा देवी, किरन राजभर, किट्टी राजभर, अरूण, रामप्रवेश पाण्डेय, सोनू, विपिन सेरी, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
ई रिक्शा चालकों की समस्याओं को सुना विधायक ठुकराल ने

रूद्रपुर – मोदी मैदान में मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे ई रिक्शा चालकों से विधायक राजकुमार ठुकराल ने मौके पर पहुंचकर बात की और उनकी समस्याओ को सुना। इस दौरान ई रिक्शा चालकों ने विधायक ठुकराल को बताया कि पुलिस प्रशासन उनका उत्पीड़न कर रहा है। ई रिक्शा चालकों ने कहा कि रूट निर्धारित करने के नाम पर उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। जिससे उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ई रिक्शा चालकों ने विधायक से समस्याओं के निराकरण की मांग की। विधायक ने कहा कि ई रिक्शा चालकों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जायेगा। उन्होने कहा कि उनकी मांगों को लेकर अधिकारियों से वार्ता की जायेगी।





















