
– अज़हर मलिकऊधमसिंहनगर – जिले के बाजपुर के सरकड़ा ऐसा गॉव बन गया है,जहाँ पर 45 उम्र से ऊपर के लोगो को सौ फीसदी कोविड वेक्सीनेशन का काम पूरा कर दिया गया है। जिले की नज़ीर बने इस गॉव में आज जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने ग्राम प्रधान, आशा कार्यकत्री, आगनबाड़ी संचालिका ओर सरकारी राशन की दुकान संचालक को प्रशस्तिपत्र दे कर सम्मानित किया।
लोगो को कोरोना की वैक्सीन लगाने के लिए जागरूक करने और अपने क्षेत्र में 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगो को सौ फीसदी वेक्सीनेशन कराने को लेकर जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने प्रस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
दरअसल ऊधम सिंह नगर जिले के बाज़पुर तहसील का ग्राम सरकडी जनपद का पहला गॉव बन गया है, जहाँ पर ग्राम प्रधान जसविन्दर सिंह ने आगनबाड़ी संचालिका, आशा कार्यकत्री व सरकारी राशन की दुकान संचालक के सहयोग से अपनी ग्राम सभा मे 45 वर्ष से अधिक के 266 लोगो में से 236 बुजुर्गों को वैक्सीन की डबल डोज लगा दी गयी है। बचे हुए 30 लोगो मे कुछ गॉव से बाहर रह रहे है और कुछ बुजुर्ग व्यक्ति बीमारी से ग्रस्त है। इस कारण उनका वेक्सीनेसन नही हो सकता।
जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने बताया कि ऊधम सिंह नगर जनपद के सरकड़ी ग्राम प्रधान द्वारा अपनी ग्रामसभा में सभी 45 उम्र से अधिक ग्रामवशियो को कोरोना के सुरक्षा कवच की दोनों डोज को लगवा दिया है। इस नज़ीर से दूसरे गॉवो को प्रेणना मिलेगी और लोग वैक्सीन को लेकर जागरूक होंगे।





















