– इंडिया नज़र ब्यूरो
रुद्रपुर – विधायक राज कुमार ठुकराल ने व्यापार मंडल के आंदोलन के बाद व्यापारियों के आक्रोश की जानकारी मुख्यमंत्री को दूरभाष पर देकर व्यापारियों को कोरोना कर्फ्यू में ढील देने की मांग की थी। राज कुमार ठुकराल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया था कि क्षेत्र के अलावा राज्य के व्यापारी भी सामना कर रहे है। इनको कुछ राहत दी जानी चाहिये।
राज कुमार ठुकराल का दावा है कि मुख्यमंत्री ने उनकी बात को गंभीरता पूर्वक सुना और कुछ आंशिक संशोधन किया था,किन्तु इससे व्यापारी वर्ग प्रसन्न नहीं था। आज इस मुद्दे पर राज्य सरकार ने स्पष्ट गाईड लाइन जारी करके व्यापारियों को काफी राहत देने का काम किया है। अब नई गाईड लाईन के अनुसार कल 9,11 एवम 14 को प्रात 8 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेगा बाजार। भाजपा विधायक राज कुमार ठुकराल ने प्रदेश भर के व्यापारियों को राहत देने पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने सभी व्यापारियों से अनुरोध किया है कि अपने व्यवसाय संचालन में सख्ती के साथ कोरोना गाईड लाईन का पालन करे। जिससे राज्य कोरोना मुक्त हो सके।





















