– अज़हर मलिकबाजपुर – कोरोना कर्फ्यू के दौरान शराब विक्रेता लगातार पुलिस की नजरों से बचकर लोगों को शराब बेचने का काम कर रहे थे। जिसकी शिकायत पर आबकारी विभाग और एसओजी की टीम ने बेरिया रोड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी की। शराब की दुकान पर छापेमारी की सूचना मिलते ही शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया।
बता दें कि कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते सरकार ने कर्फ्यू के दौरान अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानों को बंद रखने के आदेश दिए हैं, लेकिन शराब विक्रेता पुलिस की नजरों से बचकर लगातार शराब बेचने का काम कर रहे हैं। वही कर्फ्यू के दौरान शराब बेचने की सूचना मिलने पर आबकारी विभाग और एसओजी की टीम ने बेरिया रोड स्थित शराब की दुकान पर छापेमारी की। जहां टीम को भारी मात्रा में स्टॉक में अनियमितताएं दिखाई दी। आबकारी अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान करीब 1823 बोतल, करीब 1400 अध्धे ओर करीब 2500 पव्वे स्टॉक के मुताबिक कम पाए गए है। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों से वार्ता कर दुकान स्वामी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



















