– मुन्ना अंसारी
लालकुआँ – लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के विधायक नवीन दुम्का ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू में हैन्ड सैनिटाइजर मशीन का वितरण किया। विधायक दुम्का ने लालकुआं विधानसभा के 5 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सभी पुलिस चौकियों, लालकुआं कोतवाली व विधानसभा के सभी किसान सेवा सहकारी समितियों हल्दूचौड़, चोरगलिया, गौलापार, मोटाहल्दू को 1-1 हैंड सैनिटाइजर मशीन प्रदान की।
इन सभी कार्यालयों पर भीड-भाड़ ज्यादा रहती है कोविड-फंड 2021 से कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए मशीनें प्रदान की गई है। इस मौके पर मोटाहल्दू किसान सेवा सहकारी के अध्यक्ष हेम दुर्गापाल, ग्राम प्रधान शंकर जोशी, ग्राम प्रधान सीमा पाठक, गरिमा पांडे, हल्दूचौड़ चौकी इंचार्ज अजेंद्र प्रसाद हरीश भट्ट, इंदर सिंह बिष्ट, सुरेश बिष्ट व मोटाहल्दू स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर हरीश चन्द्र पांडेय मौजूद रहे।





















