
– इंडिया नज़र ब्यूरो हल्द्वानी – अपनी निस्वार्थ सेवा से क्षेत्र में काम करने वाले NGO ग्रीन एनवायरनमेंट ने आज हल्द्वानी में ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित 13 साल की मासूम बच्ची अलीना के ऑपरेशन के लिये 21 हज़ार रूपये की धनराशि का चेक उसके परिवार को सौपा।
अलीना निर्धन परिवार की थी,उसका ऑपरेशन होना था, लेकिन ऑपरेशन के लिये पैसो का इंतज़ाम नहीं हो पा रहा था। ऐसे में NGO ग्रीन एनवायरनमेंट को जब इस बच्ची के वारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत कुछ लोगो के सहयोग से ऑपरेशन के लिये 21 हज़ार रूपये के धनराशि जुटा ली,जिसे आज उन्होंने उसके परिवार को चैक सौप दिया है। इस बच्ची का ऑपरेशन सफल हो गया है,बच्ची बिलकुल ठीक है। NGO ग्रीन एनवायरनमेंट की इस पहल की लोग सराहना कर रहे है।

NGO ग्रीन एनवायरनमेंट नाज़िम ज़ैदी का कहना है कि क्षेत्र में हम लगातार लोगो की मदद कर रहे है। यह सब कुछ ऊपर वाले के आर्शीवाद से ही हो पा रहा है। अकेला चला था,लेकिन आज कारवाँ बन चुका है। किसी ज़रूरतमंद को कोई मदद चाहिए तो हमारे एनजीओ से संपर्क कर सकता है।





















